Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 44वां मैच Bengaluru Bulls और UP Yoddha के बीच 7 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा। बेंगलुरु बुल्स ने पिछले तीनों मुकाबले में जीत हासिल की है और वो इस लय को बरकरार रखना चाहेंगी। वहीं यूपी योद्धा को पिछले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। यूपी योद्धा ये मैच जीतकर वापसी करना चाहेंगी। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Bengaluru Bulls ने इस सीजन में 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मुकाबले में जीत मिली है और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। 7 मैचों के बाद बेंगलुरु बुल्स के 28 अंक हैं वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। बेंगलुरु बुल्स ने अपने पिछले मुकाबले दोनों मुकाबले जीते हैं और वो इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

UP Yoddha ने इस सीजन में 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जबकि 2 मुकाबले टाई रहे है। यूपी योद्धा के इस समय 15 अंक हैं और वो अंक तालिका में 10वें स्थान पर हैं। यूपी योद्धा को पिछले दोनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Dabang Delhi | 31 |
2. | Patna Pirates | 29 |
3. | Bengaluru Bulls | 28 |
4. | U Mumba | 25 |
5. | Tamil Thalaivas | 22 |
6. | Haryana Steelers | 20 |
7. | Jaipur Pink Panthers | 18 |
8. | Bengal Warriors | 17 |
9. | Gujarat Giants | 15 |
10. | UP Yoddha | 15 |
11. | Telugu Titans | 11 |
12. | Puneri Paltan | 10 |
इस लिस्ट में 31 अंकों के साथ दबंग दिल्ली टॉप पर पहुंच गई है। दूसरे नंबर पर 29 अकों के साथ पटना पाइरेट्स, तीसरे स्थान पर 28 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स, चौथे स्थान पर 25 अंकों के साथ यू मुंबा, 22 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर तमिल थलाइवाज हैं। वहीं 20 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स छठे स्थान पर, 18 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर सातवें स्थान पर, 17 अंकों के साथ बंगाल वारियर्स आठवें स्थान पर, यूपी योद्धा 15 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। 11वें पर 11 अंक के साथ तेलगु टाइटंस और 12वें स्थान पर 10 अंकों के साथ पुनरी पलटन की टीम सबसे आखिरी में है।