Pro Kabaddi League (पीकेएल) के 8वें सीजन का 38वां मैच Bengal Warriors और Haryana Steelers के बीच 7 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा। बंगाल वारियर्स की टीम ने पिछले मुकाबले में हार का सिलसिला को खत्म कर दिया था। वहीं हरियाणा ने अपना पिछला मुकाबला टाई खेला था। कोरानावायरस के कारण PKL का यह सीजन बिना फैंस के खेला जाने वाला है और सभी मुकाबले शेराटन ग्राउंड, वाइटफील्ड (बेंगलुरु) में खेले जाएंगे।
Bengal Warriors ने अभी तक PKL 8 में 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 3 मैचों में जीत मिली है और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वो इस समय 16 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं। बंगाल वारियर्स ने पिछला मुकाबला जीतकर अपने हार का क्रम को तोड़ा था। अब बंगाल की नजर एक और जीत पर होगी।

Haryana Steelers ने अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हरियाणा के इस समय 15 अंक हैं और वो अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं। हरियाणा ने अपना पिछला मुकाबला टाई खेला था।
Pro Kabaddi League 2021-22 Points Table
1. | Bengaluru Bulls | 28 |
2. | Dabang Delhi | 26 |
3. | Patna Pirates | 24 |
4. | Tamil Thalaivas | 22 |
5. | U Mumba | 19 |
6. | Bengal Warriors | 16 |
7. | Haryana Steelers | 15 |
8. | Gujarat Giants | 14 |
9. | UP Yoddha | 14 |
10. | Jaipur Pink Panthers | 13 |
11. | Telugu Titans | 10 |
12. | Puneri Paltan | 10 |
इस लिस्ट में 28 अंकों के साथ बेंगलुरु बुल्स टॉप पर है। दूसरे नंबर पर 26 अंकों के साथ दबंग दिल्ली, तीसरे नंबर पर 24 अंकों के साथ पटना पाइरेट्स, चौथे नंबर पर 22 अंकों के साथ तमिल थलाइवाज, पांचवें नंबर पर 19 अंकों के साथ यू मुंबा, छठे नंबर पर 16 अंकों के साथ बंगाल वरियर्स, सातवें नंबर पर 15 अंकों के साथ हरियाणा स्टीलर्स, आठवें नंबर पर 14 के साथ गुजरात जायंट्स, नौवें नंबर पर 14 अंकों के साथ यूपी योद्धा, दसवें नंबर पर 12 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर, 11वें नंबर पर 10 अंक के साथ तेलगु टाइटंस, और सबसे अंतिम में बारह नंबर पर 10 अंक के साथ पुनेरी पलटन की टीम हैं।