IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद अब ऐसी खबर आ रही है कि Mayank Agarwal को पंजाब किंग्स की कप्तानी सौंपी जा सकती हैं। मयंक अग्रवाल ने पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2022 में लगभग सभी टीमों ने अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। बस Punjab Kings और Royal Challengers Bangalore की टीम ने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है।
Mayank Agarwal को बनाया जाएगा कप्तान
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पंजाब किंग्स टीम का कप्तान मयंक अग्रवाल को बनाया जा सकता है। सूत्र ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि मयंक अग्रवाल इस सीजन में टीम की कप्तानी करेंगे। इस सप्ताह के अंत में इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। मयंक अग्रवाल 2018 से पंजाब किंग्स के साथ खेल रहे हैं। मंयक पहले भी केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर चुके हैं। 2021 के बाद पंजाब ने मयंक को 12 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था।

पंजाब किंग्स ने हाल में हुई मेगा ऑक्शन में कई बड़े नामों को अपने साथ शामिल किया है। इस ऑक्शन में पंजाब ने शिखर धवन जैसे सीनियर खिलाड़ी को खरीदा था और उन्हें कप्तान बनाने की भी चर्चा थी। सूत्र ने कहा कि धवन का टीम में स्वागत है और नीलामी के दौरान वह हमारी नजरों में थे। वह एक चैंपियन खिलाड़ी है। लेकिन ऐसा लगता है कि केएल राहुल के पंजाब छोड़ने के बाद से फ्रेंचाइजी कप्तान के रुप में मयंक अग्रवाल को देख रही है।
मयंक ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में 800 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2021 में 12 मैचों में 441 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाया था। वहीं 2022 में वो 11 मैचों में 424 रन बनाए थे और एक शतक के अलावा दो अर्धशतक भी शामिल था। पंजाब किंग्स ने इस बार मयंक अग्रवाल के अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रिटेन किया था। पंजाब की टीम अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। मयंक की कप्तानी में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
पंजाब किंग्स की पूरी टीम
मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, शिखर धवन, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरेस्टो, राहुल चाहर, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज बावा, रिषी धवन, प्रेरक मांकड, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नैथन एलिस, अथर्व ताइडे, भानुका राजपक्षा और बेनी होवेल।
संबंधित खबरें
IPL 2022 का लीग राउंड महाराष्ट्र में, मुंबई में 55 और पुणे में 15 मुकाबले खेले जाएंगे