Lata Mangeshkar के निधन के बाद क्रिकेटरों में शोक की लहर, विराट कोहली समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

0
251
Lata Mangeshkar
Lata Mangeshkar

देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला Lata Mangeshkar का निधन हो गया है। लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में हुआ। उनके निधन की खबर से पूरे देश नें शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक सभी ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। लता मंगेशकर के निधन पर केंद्र ने दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी है। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली, गौतम गंभीर, मिताली राज, वीवीएस लक्ष्मण, वेंकटेश्वर प्रसाद और आकाश चोपड़ा सहित अन्य दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी।

Lata Mangeshkar को क्रिकेटरों ने दी श्रद्धांजलि

विराट कोहली ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘लता जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके मधुर गीतों ने दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलो को छुआ। संगीत और यादों के लिए धन्यवाद। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’

भारतीय पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने स्वर्गीय लता जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘भारत रत्न लता मंगेशकर दीदी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी आवाज और धुन अमर रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर में लाखों प्रंशसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

क्रिकेटरों ने दिया श्रद्धांजलि

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लता जी के निधन के बारे मे सुनकर बहुत दुख हुआ। आपकी आवाज़ हमारे दिलो मे हमेशा ज़िंदा रहेंगी। कोटि कोटि प्रणाम।

संबंधित खबरें:

नहीं रहीं स्वर कोकिला Lata Mangeshkar, Corona से थी संक्रमित

Lata Mangeshkar की बिगड़ी तबीयत, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here