IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र में और प्लेऑफ अहमदाबाद में खेलें जाएंगे

0
344
IPL
IPL

BCCI ने बताया कि इस बार IPL 2022 भारत में होगा। गुरुवार को हुई बैठक में आधिकारियों ने कहा कि आईपीएल इस साल भारत में ही आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बीसीसीआई ने कहा कि आईपीएल 2022 तब यूएई में शिफ्ट किया जाएगा, जब कोरोना की स्थिति देश में खराब होगी। आईपीएल 2022 के मैचों को महाराष्ट्र और अहमदाबाद में आयोजित कर सकती है।

IPL 2022 का आयोजन भारत में

इस मामले की जानकारी रखने वाले ने कहा है कि आईपीएल का 15वां सीजन का आयोजन भारत में ही होगा। बोर्ड महाराष्ट्र और अहमदाबाद में लीग के मैचों को करवाने पर विचार कर रही है। उनके मुताबिक लीग चरण के मैच महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। जबकि प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मामले का अंतिम निर्णय 20 फरवरी को लिया जाएगा। कोरोना के केस को देखते हुए बीसीसीआई 20 फरवरी को इस पर फैसला करेगी।

IPL 2022
BCCI

द टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बोर्ड लीग चरण के मैचों को महाराष्ट्र में करवाने पर विचार कर रही हैं और प्लेऑफ मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम करवाने पर विचार कर रही है। महाराष्ट्र के 3 स्टेडियमों- वानखेड़े, ब्रेबोर्न और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को आईपीएल 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो पुणे को भी एक वेन्यू के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। कोरोना वायरस के देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। जिससे खिलाड़ियों को ज्यादा ट्रेवल न करना पड़े।

आईपीएल 2022 नीलामी के लिए 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया 

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय खिलाड़ी और 318 खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है। मिचेल स्टार्क, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स, उन खिलाड़ियों में हैं जो नीलामी में शामिल नहीं होंगे।

संबंधित खबरें:

ICC T20 World cup 2022 का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से, देखें पूरी लिस्ट

India और West Indies के सीरीज में हुई बदलाव, कोलकाता और अहमदाबाद में होगी सीरीज

WI vs ENG: मोईन अली के कप्तानी पारी के बदौलत इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-2 से की बराबरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here