Neeraj Chopra, Mithali Raj समेत 11 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, इनमें 5 पैरा एथलीट भी शामिल

0
300
khel ratna awardees
khel ratna awardees

टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए शानदार प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई है। चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए भी 35 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। एथलीट Neeraj Chopra सहित 11 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश खेल रत्न पुरस्कार के लिए की गई है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने बुधवार को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए एथलीटों के नाम की सिफारिश की है। इन खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन का इनाम दिया गया है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का नाम अन्य ओलंपिक पदक विजेताओं- रवि दहिया, पीआर श्रीजेश और लवलीना बोरगोहाई के साथ सूची में शामिल हैं। अनुभवी भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी सुनील छेत्री के साथ शीर्ष सम्मान के लिए नामित किया गया।

2021 भारत के लिए एक विशेष वर्ष था, जहां कई एथलीटों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के साथ-साथ टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में देश को गौरवान्वित किया। पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी भारतीय पैरालिंपियन अवनि लेखरा के नाम की भी सिफारिश की गई है।

पैरालिंपिक 2020 में एफ64 पैरा भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल के नाम की सिफारिश भी खेल रत्न के लिए की गई है। इसके साथ ही 35 भारतीय एथलीटों का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है।

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए 11 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गई

1.    नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)
2.    रवि दहिया (रेसलिंग)
3.    पीआर. श्रीजेश (हॉकी)
4.    लवलीना बोरगोहेन (बॉक्सिंग)
5.    सुनील छेत्री (फुटबॉल)
6.    मिताली राज (क्रिकेट)
7.    प्रमोद भगत (बैडमिंटन)
8.    सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)
9.    अवनी लेखरा (शूटिंग)
10.  कृष्णा नागर (बैडमिंटन)
11.    मनीष नरवाल (शूटिंग) 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup : MS Dhoni ने 5 साल पहले बता दिया था कि कभी न कभी यह रिकॉर्ड जरूर टूटेगा, ‘हम कभी तो हारेंगे’

Team India के हेड कोच पद के लिए Rahul Dravid ने किया अप्लाई, फील्डिंग कोच के लिए भी सामने आए नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here