IPL 2022 का ऑक्शन खत्म हो गया है। 12 और 13 फरवरी को ऑक्शन होने के बाद क्रिकेट पंडित टीमों का विश्लेषण करने में व्यस्त हैं। लेकिन नीलामी के दौरान Charu Sharma से बड़ी गलती हो गई है, ऐसी खबरें अब सामने आ रही हैं। ऑक्शनर चारू शर्मा ने तेज गेंदबाज खलील अहमद पर अधिक बोली लगाने के बावजूद मुंबई इंडियंस की जगह दिल्ली कैपिटल्स को 5.25 करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में ऑक्शनर से हुई गलती
खलील अहमद की बोली शुरू हुई। खलील ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था। जब बोली की प्रकिया शुरू हुई तो मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले बोली लगाई, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी 55 लाख रुपये की दूसरी बोली लगाई। दोनों के बीच 4 करोड़ 40 लाख तक लगातार वार चला। लेकिन 4.60 करोड़ पर जाकर दिल्ली ने दो बार बोली लगाई जिसके बाद कन्फ्यूजन शुरू हो गया। 4.60 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खलील पर बोली लगाई, जिसके बाद 4.80 मुंबई ने तो 5 करोड़ की बोली वापस दिल्ली ने लगाई।
उसके बाद अगली बोली मुंबई की थी और चारू शर्मा ने मुंबई से बोली लगाने के बारे में पूछा। मुंबई इंडियंस ने बिड वॉर को आगे बढ़ाते हुए 5.25 करोड़ की बोली खलील अहमद पर लगाई। जब वापस बारी दिल्ली की आई तो दिल्ली कैपिटल्स ने पैडल उठाकर बोली को आगे बढ़ाना चाहा तभी उन्होंने विचार विमर्श करने के लिए समय मांगा।
यहां चारू शर्मा से गलती हो गई और उन्होंने मुंबई की नीलामी रकम को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता दिया। इसके बाद चारू शर्मा अंत तक यही दोहराते रहे कि दिल्ली ने आखिरी बोली 5.25 करोड़ रुपये की लगाई है, मगर यह बोली मुंबई इंडियस की थी। इसके बाद मुंबई ने बिड से हटने का फैसला लिया और खलील अहमद मुंबई इंडियंस की जगह दिल्ली कैपिटल्स पहुंच गए। खलील अहमद ने आईपीएल में 32 विकेट चटकाए है।
संबंधित खबरें: