IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान Charu Sharma से हुई बड़ी गलती, खलील अहमद को मुंबई की जगह दिल्ली की टीम में भेजा, देखें VIDEO

0
307

IPL 2022 का ऑक्शन खत्म हो गया है। 12 और 13 फरवरी को ऑक्शन होने के बाद क्रिकेट पंडित टीमों का विश्लेषण करने में व्यस्त हैं। लेकिन नीलामी के दौरान Charu Sharma से बड़ी गलती हो गई है, ऐसी खबरें अब सामने आ रही हैं। ऑक्शनर चारू शर्मा ने तेज गेंदबाज खलील अहमद पर अधिक बोली लगाने के बावजूद मुंबई इंडियंस की जगह दिल्ली कैपिटल्स को 5.25 करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में ऑक्शनर से हुई गलती

खलील अहमद की बोली शुरू हुई। खलील ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था। जब बोली की प्रकिया शुरू हुई तो मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले बोली लगाई, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी 55 लाख रुपये की दूसरी बोली लगाई। दोनों के बीच 4 करोड़ 40 लाख तक लगातार वार चला। लेकिन 4.60 करोड़ पर जाकर दिल्ली ने दो बार बोली लगाई जिसके बाद कन्फ्यूजन शुरू हो गया। 4.60 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खलील पर बोली लगाई, जिसके बाद 4.80 मुंबई ने तो 5 करोड़ की बोली वापस दिल्ली ने लगाई।

https://twitter.com/addicric/status/1493204701881323526

उसके बाद अगली बोली मुंबई की थी और चारू शर्मा ने मुंबई से बोली लगाने के बारे में पूछा। मुंबई इंडियंस ने बिड वॉर को आगे बढ़ाते हुए 5.25 करोड़ की बोली खलील अहमद पर लगाई। जब वापस बारी दिल्ली की आई तो दिल्ली कैपिटल्स ने पैडल उठाकर बोली को आगे बढ़ाना चाहा तभी उन्होंने विचार विमर्श करने के लिए समय मांगा।

IPL 2022
IPL 2022

यहां चारू शर्मा से गलती हो गई और उन्होंने मुंबई की नीलामी रकम को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता दिया। इसके बाद चारू शर्मा अंत तक यही दोहराते रहे कि दिल्ली ने आखिरी बोली 5.25 करोड़ रुपये की लगाई है, मगर यह बोली मुंबई इंडियस की थी। इसके बाद मुंबई ने बिड से हटने का फैसला लिया और खलील अहमद मुंबई इंडियंस की जगह दिल्ली कैपिटल्स पहुंच गए। खलील अहमद ने आईपीएल में 32 विकेट चटकाए है।

संबंधित खबरें:

बिहार के लाल Ishan Kishan ने IPL 2022 के ऑक्शन में किया कमाल, इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटर बने किशन, बचपन के कोच ने दी बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here