IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के नीलामी लिस्ट से बाहर हुए Chris Gayle, गेल सहित अब इन खिलाड़ियों का जलवा नहीं दिखेगा

0
337

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा। नीलामी से पहले आईपीएल की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ ने अपने तीन-तीन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल नहीं हैं, जिन्हें आप इस बार खेलते नहीं देखेंगे।

IPL 2022 के नीलामी लिस्ट से बाहर हुए क्रिस गेल

टी20 के यूनिवर्स बॉस क्रिग गेल का नाम बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए रजिस्ट्रेशन लिस्ट में नहीं है। मलतब गेल इस सीजन खेलते नहीं दिखेंगे। गेल ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद खुद घोषणा की थी वह आईपीएल खेलना जारी रखेंगे, लेकिन 1214 खिलाड़ियों की सूची में गेल का नाम शामिल नहीं है।

क्रिस गेल का नाम नहीं देखने के बाद सभी हैरान हैं। आईपीएल के इतिहास में गेल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। क्रिस गेल ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। गेल का नाम नहीं होने से फैंस ने हैरानी जताते हुए नराजगी जाहिर की है।

IPL 2022
IPL 2022

क्रिस गेल ने अभी तक आईपीएल में 142 मुकाबले खेले हैं जिसमें 141 पारियों में उन्होंने 4965 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 39.72 का रहा है। उन्होंने आईपीएल में 31 अर्धशतक और 6 शतक भी लगाए है। उनके बल्ले से 405 चौके और 357 छक्के देखने को मिले है। उन्होंने 148.96 के स्ट्राइक रेट से इतने रन बनाए हैं।

क्रिस गेल के अलावा कुछ और बड़े नाम है जो इस बार आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे। मिचेल स्टार्क, बेन स्टोक्स, सैम करन, क्रिस गेल, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स आगामी नीलामी सूची से बाहर हैं। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में लगेगी 1214 खिलाड़ियों की बोली, 49 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा

IPL 2022 को लेकर BCCI के पास है ये प्लान, 22 जनवरी को बैठक में तैयार किया जाएगा टूर्नामेंट का रूपरेखा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here