FIFA World Cup 2022: पोलैंड को करारी शिकस्‍त देकर फ्रांस ने रखा क्‍वार्टर फाइनल में कदम, गिरोड ने दागे सबसे ज्‍यादा गोल

FIFA World Cup 2022: मुकाबले में फ्रांस के स्‍टार फारर्वड किलियन एमबापे ने 2 और ओलिवर गिरोड ने 1 गोल दागा। जानकारी के अनुसार गिरोड ने 44वें और एमबापे ने 74वें और 90वें मिनट में गोल कर कमाल किया।

0
157
FIFA World Cup 2022 Fance won
FIFA World Cup 2022

FIFA World Cup 2022: कतर में आयोजित फीफा वर्ल्‍ड कप-2022 में फ्रांस ने पोलैंड के साथ रोचक मुकाबले में खुद को साबित कर दिखाया। मौजूदा चैंपियन फ्रांस ने पोलैंड को करारी शिकस्‍त देकर क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर साबित कर दिया कि मुकाबला बेहद दिलचस्‍प होने वाला है। फीफा वर्ल्‍ड कप-2022 के अंतिम 16वें मुकाबले में पोलैंड को 3-1 से हराकर नौवीं बार क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मुकाबले में फ्रांस के स्‍टार फारर्वड किलियन एमबापे ने 2 और ओलिवर गिरोड ने 1 गोल दागा। जानकारी के अनुसार गिरोड ने 44वें और एमबापे ने 74वें और 90वें मिनट में गोल कर कमाल किया। दूसरी तरफ पोलैंड के लिए सांत्‍वना गोल उसके करिश्‍माई स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोवस्‍की ने मैच के 99वें मिनट पर पैनल्‍टी किया। पूरे मैच के दौरान प्रतिद्वंदी टीम फ्रांस पोलैंड को चुनौती देती नजर आई।

FIFA World Cup 2022 top news today.
FIFA World Cup 2022.

FIFA World Cup 2022: गोल्‍डन बूट की दौड़ में एमबापे आगे

कतर में आयोजित फीफा वर्ल्‍ड कप-2022 का मुकाबला दिनोंदिन बेहद दिलचस्‍प होता जा रहा है। मालूम हो कि वर्ल्‍ड कप-2022 अब नॉकआउट दौर में प्रवेश कर चुका है। अभी तक कुल 6 खिलाड़ी गोल्‍डन बूट के दावेदार हैं। इसमें एमबापे ने 5 जबकि अन्‍य ने 3-3 गोल दागे हैं। जानकारी के अनुसार एमबापे के अब तब खेले 11 मैच में 9 गोल हो गए हैं। इस तरह उन्‍होंने क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो को भी पीछे छोड़ लियोनेल मेसी के बराबर पहुंच गए हैं।

FIFA World Cup 2022: फ्रांस के गोलकीपर हुगो लौरिस भी आगे

फ्रांस की टीम में गोलकीपर हुगो लौरिस रिकॉर्ड 142वें मैच में उतरकर सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले लिलियम थुरम की बराबरी पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने मैच के 38वें मिनट पर पोलैंड के पियोर्ट के प्रयास का बेहतर बचाव किया।मैच के दौरान रैफरी ने फ्रांस के खिलाड़ी जूल्‍स कोंडे की सोने की 2 चेन उतरवा लीं। जिसे पहनकर वह खेल रहे थे, क्‍योंकि ये सीधेतौर पर नियमों का उल्‍लंघन था। पोेलैंड की टीम पूरे 36 वर्ष बाद नॉकआउट दौर में पहुंची थी।

FIFA World Cup 2022: जानिए कौन से दिग्‍गज भिड़ेंगे?

फीफा वर्ल्‍ड कप-2022में आज यानी सोमवार को जर्मनी और स्‍पेन को धूल चटाने वाले जापान का क्रोएशिया के साथ मुकाबला होगा।इस दौरान अगर वह क्रोएशिया को हराने में सफल रहा, तो जापान क्‍वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना लेगा।
दूसरी तरफ एशियाई टीम दक्षिण कोरिया का मुकाबला आज दुनिया की नंबर-1 टीम ब्राजील के साथ होने जा रहा है।हालांकि ये माना जा रहा है कि ब्राजील दक्षिण कोरिया को कड़ी चुनौती दे सकता है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here