FIFA World Cup 2022 में हो रहीं दिलचस्‍प घटनाएं, शानदार प्रदर्शन को तैयार हैं भाइयों की 4 जोड़ियां

FIFA World Cup 2022: हाल ही में इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी केन सहित करीब 7 यूरोपीयन देशों के कप्‍मान अब बहुरंगी वन लव आर्मबैंड नहीं पहनेंगे। दरअसल फीफा के दबाद के चलते वेल्‍स, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, स्विट्ज़रलैंड और डेनमार्क के फुटबॉल संघों ने संयुक्‍त रूप से इस बात की घोषणा की।

0
160
FIFA World Cup 2022: top news
FIFA World Cup 2022:

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 का जुनून सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है।हार और जीत की जंग तेज हो गई है।फीफा के दौरान कुछ बेहद रोमांचक घटनाएं भी हो रही हैं।हाल ही में इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी केन सहित करीब 7 यूरोपीयन देशों के कप्‍मान अब बहुरंगी वन लव आर्मबैंड नहीं पहनेंगे। दरअसल फीफा के दबाद के चलते वेल्‍स, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, स्विट्ज़रलैंड और डेनमार्क के फुटबॉल संघों ने संयुक्‍त रूप से इस बात की घोषणा की। वहीं फीफा ने बहुरंगी आर्मबैंड पहनने वाले खिलाड़ियों को पीले कार्ड जारी करने की चेतावनी दी है।

इसके अलावा विश्‍व कप में खेल रहे 831 खिलाड़ियों में कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं। जो अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्‍व कर रहीं हैं।आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में।

Fifa World Cup 2022: top news hindi
Fifa World Cup 2022:

FIFA World Cup 2022: किन भाइयों की जोड़ियां दिखाएंगी कमाल?

FIFA World Cup 2022: विलियम्‍स बंधु- फीफा विश्‍व कप में भाइयों की इकलौती जोड़ी है, जो अलग-अलग देशों से खेलेगी। छोटा भाई निको स्‍पेन तो बड़ा भाई इनाकी घाना से खेलेगा। इनाकी को वर्ष 2016 के बाद स्‍पेन की टीम में जगह नहीं मिली, इसलिए उसने घाना का रूख किया। जानकारी के अनुसार उनके माता-पिता घाना के हैं, जिन्‍होंने बाद में स्‍पेन का रूख कर लिया था। दोनों भाई एथलेटिक बिलवाओ क्लब से खेलते हैं।
पूरे 8 वर्ष बाद दो भाई अलग-अलग टीमों से विश्‍व कप के लिए खेल रहे हैं। इससे पूर्व जेरोम और केविन ने अलग-अलग देशों से खेला था।

हेजार्ड बंधु- ईडन और थोरगन हेजार्ड नामक भाईयों की जोड़ी विश्‍व कप में बेल्जियम के लिए खेल रही है। दोनों की शानदार खिलाड़ी हैं।

एयू बंधु- लगातार तीन बार अफ्रीकन प्‍लेयर ऑफ द ईयर रहे अवेदी पेले के बेटे आंद्रे और जॉर्डन एयू पूरे 8 साल बाद एक साथ घाना के लिए खेलेंगे। मालूम हो कि आंद्रे घाना के कप्‍तान भी हैं।
हर्नांडेज बंधु – फ्रांस के लुकास और थिओ हर्नांडेज बंधुओं की जोड़ी विश्‍व कप में अपना जलवा बिखेरेगी। उनके पिता भी फुटबॉलर थे।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here