FIFA World Cup 2022: कनाडा को 1-0 से करारी शिकस्‍त देकर बेल्जियम ने जीत दर्ज कराई

FIFA World Cup 2022: फुटबॉल विश्‍लेषकों का मानना है कि विश्व में दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम किसी भी समय अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई।

0
168
FIFA World Cup 2022: top news on Winner Belgium
FIFA World Cup 2022:

FIFA World Cup 2022: कतर में आयोजित फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 में कनाडा उम्‍मीद से बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही।करीब 36 साल बाद फीफा में क्वालिफाई करने वाली कनाडा की टीम का ओपनिंग मैच दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम के साथ हुआ।

मैच में बेल्जियम की टीम हालांकि शानदार प्रदर्शन तो नहीं कर पाई, बावजूद इसके वो मिकी बात्सुयाइ के पहले हाफ के आखिरी क्षणों में किए गए गोल की मदद से कनाडा को 1-0 से हराने में कामयाब रही।
बेल्जियम ने इसी जीत के साथ फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 में अपने जीत अभियान का आगाज किया। फुटबॉल विश्‍लेषकों का मानना है कि विश्व में दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम किसी भी समय अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। उसके गोलकीपर थिबाउट कौरटोइस ने अगर शुरू में पेनल्टी नहीं बचाई होती तो परिणाम इसके उलट भी हो सकता था।

FIFA Belgium 2
FIFA World Cup 2022.

FIFA World Cup 2022: बेल्जियम ने कड़ी चुनौती दी

FIFA World Cup 2022: बेल्जियम की अनुभवी टीम को कुछ अवसरों पर कनाडा ने कड़ी चुनौती दी। कनाडा ने विश्वकप के इतिहास में अब तक जो 4 मैच खेले वह उन सभी में गोल करने में नाकाम रहा।वर्ष 1986 के विश्वकप में 3 मैच खेले थे, जिनमें वह गोल नहीं कर पाया था। कनाडा ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया।टीम ने गोल पर 21 शॉट जमाए जबकि बेल्जियम 9 शॉट ही जमा सका।

कनाडा के इन शॉट में उसके स्टार खिलाड़ी अल्फोंसो डेविस का पेनल्टी पर लिया शॉट भी शामिल है। जिसे बेल्जियम के गोलकीपर ने रोक दिया था। कनाडा के पास विश्वकप में गोल करने का यह सबसे सुनहरा मौका था जो उसने गंवा दिया।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here