IPL 2022 के दूसरे मुकाबले में Delhi Capitals ने जीता टॉस, Mumbai Indians की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

0
421
dc vs mi

IPL 2022 का दूसरा मैच Mumbai Indians और Delhi Capitals के बीच मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मुकाबला 3.30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। दोनों ही टीमों की नजर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। इस बार दोनों टीमें बदली हुई नजर आएगी।

IPL 2022 में दोनों टीमों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी

delhi capitals

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो अभी तक इन दोनों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है। आईपीएल 2021 में दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए दो मैचों में दिल्ली ने जीत दर्ज की थी। वहीं मुंबई ने आईपीएल 2020 में दिल्ली को चार मैच हराए थे। दो लीग मैच के साथ एक प्लेऑफ और एक फाइनल मैच में मुंबई ने दिल्ली को हराया था।

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

IPL 2022

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सेम्स, बसिल थंपी, मयंक मारकंडे, टायमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मंदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद

संबंधित खबरें:

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here