Hardik Pandya ने Mumbai Indians की टीम का साथ छोेड़ा, रिटेन नहीं किए जाने के बाद कहा- यादों को जीवन भर संजोकर रखूंगा

0
295
HARDIK PANDYA
HARDIK PANDYA

IPL 2022 के शुरू होने से पहले Hardik Pandya ने Mumbai Indians की टीम को छोड़ दिया है। हार्दिक पंंड्या ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो अब मुंबई की टीम को छोड़ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अबतक के सफर का फोटो शेयर किया। मुंबई टीम से जुड़ी यादें को लेकर भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा।

उन्होंने लिखा, ‘मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ संजोकर रखूंगा, मैं इन पलों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा। मैंने जो दोस्त बनाए हैं, जो बंधन बने हैं, लोग, प्रशंसक, मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर भी बड़ा हुआ हूं।’

पंड्या ने आगे लिखा, ‘मैं बतौर युवा क्रिकेटर बड़े सपनों के साथ यहां आया था। हम साथ में जीते, हम साथ में हारे और हम साथ में लड़े। इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास जगह रखता है। वे कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत होता ही है, लेकिन मुंबई इंडियंस हमेशा मेरे दिल में रहेगी।’

पंड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए 27.33 की औसत से रन बनाए

पंड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए 27.33 की औसत से 1476 रन बनाए और 42 विकेट भी लिए हैं। आईपीएल के 14वें सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे 14.11 की औसत 127 रन बना पाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने में एक भी ओवर नहीं डाला था।

Happy Birthday Mithali Raj: डांस छोड़कर क्रिकेट को अपनाया, बन गईं दुनिया की बेस्ट महिला क्रिकेटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here