Bappi Lahiri के निधन के बाद Sachin Tendulkar ने किया ट्वीट, कहा- आपके गाने को कई बार ड्रेसिंग रूम में सुना है

0
280

बॉलीवुड के मशहूर गायक और म्यूजिक डायरेक्टर Bappi Lahiri का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर छा गई। बप्पी लहरी के निधन से Sachin Tendulkar सहित अन्य क्रिकेटर दुखी हैं। तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए उनके निधन पर शोक जताया है और साथ ही उनके एक यादगार गाने की लाइन भी शेयर की है। बप्पी दा ने 69 साल की उम्र में मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Bappi Lahiri के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने जताया शोक

तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने बप्पी दा के म्यूजिक का खूब लुत्फ उठाया है, खासकर याद आ रहा है…ड्रेसिंग रूम में कई बार इस गाने को सुना है। उनके टैलेंट की रेंज बहुत शानदार था। आप हमेशा हमें याद रहेंगे बप्पी दा।

सचिन तेंदुलकर ने अलावा विराट कोहली ने भी बप्पी दा के निधन पर शोक जताया है। आप भारतीय संगीत के एक इंडस्ट्री है। आप बहुत याद आएंगे बप्पी लहरी।

Bappi Lahiri
Bappi Lahiri

अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।

संबंधित खबरें:

Bappi Lahiri Death: मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर Bappi Lahiri का निधन

सचिन तेंदुलकर ने Lata Mangeshkar के निधन के बाद पहली बार किया ट्वीट, मां के समान मानते थे सचिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here