Navratri 2022: नवरात्रि में दिल्ली के इन मंदिरों में होती है जबरदस्त रौनक, हमेशा लगा रहता है भक्तों का तांता

0
383
Navratri 2022
Navratri 2022

Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिन हिन्दुओं के लिए बहुत ही खास होते हैं। मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों तक मां दुर्गा अपने भक्तों के घर में ही रहती हैं। इनको खुश करने के लिए सभी भक्त व्रत एवं पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक सभी मंदिरों को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है। इस खबर में हम आपको दिल्ली के कुछ खास माता मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। इन मंदिरों में नवरात्रि के दौरान हजारों-लाखों लोग दर्शन करते हैं।

devi maa

Navratri 2022: दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध माता मंदिर

इस नवरात्रि आप इन मंदिरों पर दर्शन करने जरूर ही जाएं। सभी मंदिरों से जुड़ी एक विशिष्ट पारंपरिक कथा और मान्यता है जो आपको जरूर पसंद आएगी।

Navratri 2022: शीतला माता मंदिर

इस मंदिर के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मां शीतला देवी का मंदिर है। इस मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस मंदिर में सभी को जाने की अनुमति है। लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि इस मंदिर में माता की मूर्ति को हाथ लगाना मना है लेकिन दूर से ही फूल चढ़ा सकते हैं।

D3ghhNzWkAA1Swq?format=jpg&name=large

Navratri 2022: झंडेवालान मंदिर

यूं तो झंडेवालान मंदिर हमेशा खुला रहता है लेकिन नवरात्रि के दौरान यहां पर हजारों और लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का नाम झंडेवालान शाहजहां के शासनकाल में ही रख दिया गया था। ऐसा माना जाता है कि वहां पर झंडा चढ़ाया जाता है जिस कारण यह नाम दिया गया था। नवरात्रि के दौरान पूरे मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है।

EkfrBlLVoAAduEq?format=jpg&name=medium

Navratri 2022: कालका जी मंदिर

कालका जी मंदिर को कई लोग कालका मंदिर के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर को मां काली के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है। इसका निर्माण 1764 में किया गया था। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां पर महाभारत के पांडवों ने भी पूजा- अर्चना की है। इस मंदिर में भी भक्तों को दूर से ही मां की मूर्ति का दर्शन कराया जाता है।

EhX N20U0AII9oN?format=jpg&name=medium

Navratri 2022: छतरपुर मंदिर

छतरपुर मंदिर दिल्ली के बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी कात्यायनी को समर्पित है। इसकी संरचना बेहद शानदार और खूबसूरत है। इस मंदिर की एक खास बात यह है इस मंदिर में माता कात्यायनी का एक कक्ष है जो केवल नवरात्रि के दौरान ही खोला जाता है। यहां 24 घंटों तक भजन-कीर्तन होते रहता है। इस मंदिर में भंडारे की भी सुविधा है।

FJXOZWCaQAIQx b?format=png&name=small

Navratri 2022: गुफा मंदिर

गुफा मंदिर दिल्ली के पुराने मंदिरों में से एक है। यह मंदिर माता वैष्णो देवी को समर्पित है। इस मंदिर के अंदर एक बड़ी- सी गुफा है जो वैष्णो देवी मंदिर जैसा एहसास दिलाता है। इसमें छोटी गुफा भी है, जिसमें देवी कात्यायनी, चिंतपूर्णी और ज्वालादेवी की मूर्तियां हैं।

संबंधित खबरें:

Chaitra Navratri 2022: देवी दुर्गा जी के 32 नामों का करें जाप, मिलेगा आरोग्‍य और सौभाग्‍य का वरदान

Navratri 2022: जानिए चैत्र नवरात्रि के घटस्थापना का शुभ मुहूर्त; इस साल है पूरे नौ दिन की नवरात्रि, जानें किस दिन करना होगा देवी के किस रूप को प्रसन्न

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here