Laxmi Mantras: शुक्रवार को संध्याकाल में करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप, धन से भरता चला जाएगा घर…

0
30

Laxmi Mantras: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है। लक्ष्मी माता को धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन की गई पूजा पाठ से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। जो साधक शुक्रवार को सच्ची श्रद्धा और भक्तिभाव से मां लक्ष्मी की आराधना करता है उसको समृद्धि और सौभाग्य का वरदान मिलता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताये गए हैं जिनमें मत्रों का विशेष महत्व होता है। इन मंत्रों के जाप से मां लक्ष्मी प्रसन्न शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तो को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। जानते हैं इन मंत्रों के बारे में…

लक्ष्मी जी का महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

देवी लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।

laxmi maa 22
Mata Laxmi

मां लक्ष्मी का ध्यान मंत्र

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

सुख-समृद्धि के लिए मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥
या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

मंत्र जाप के फायदे

जो साधक शुक्रवार की रात को इन मंत्रों का 108 बार जाप करता है उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इन मंत्रों के जाप से जीवन में समृद्धि आकर्षित होती है उसको जीवन में सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन इन मंत्रों का जाप करता है उससे साधक की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और साथ ही जो लोग मनचाही जॉब पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं उनको शुक्रवार के दिन इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।


मंत्र जाप के अद्भुत फायदे होते हैं और जो लोग शुक्रवार के दिन संध्याकाल की रात कुशा के आसन पर बैठकर इन मंत्रों का 108 बार जाप करता है उसकी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। APN NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर के मंदिर के आसपास से हटा दें ये चीजें वरना छीन जाती हैं घर की सुख-शांति, बढ़ने लगेगी नेगेटिव एनर्जी!

January 2024 Muhurat: जनवरी 2024 में इन डेट में खरीद सकते हैं अपने सपनों की कार, यहां देखें मुहूर्त की पूरी लिस्ट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here