Horoscope And Panchang: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा सुखद समाचार, धनु राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार

Horoscope And Panchang: कर्क राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। मन किसी काम को लेकर बैचेन रहेगा, लेकिन काम निर्विघ्‍न सम्‍पन्‍न हो जाएगा।

0
183
Horoscope 2023 top news
Horoscope 2023 top news

Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्‍योहार, दिशा शूल और अन्‍य कई जरूरी जानकारियां प्राप्‍त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा सुखद समाचार, धनु राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang.

Horoscope And Panchang: यहां जानिये 30 जून 22 का पंचांग

ति‍थिप्रतिप्रदा
पक्षशुक्‍ल
वारगुरुवार
सूर्योदय5:15 एएम
सूर्यास्‍त7:10 पीएम
राहूकाल02:11 से लेकर 03:51 पीएम
नक्षत्रपुनर्वसु
सूर्यमिथुन राशि
चंद्रमाकर्क राशि
अभिजीत मुहूर्त12:03 से लेकर 12:57 पीएम तक
मासआषाढ़
श‍क संवत1944
विक्रमी संवत2079
दिशा शूलदक्षिण दिशा

Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्‍या राशि का हाल

मेष: मेष राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना होगा। किसी से बेवजह उलझने से बचने का प्रयास करें।

वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।घर पर अचानक मेहमान आएंगे।

मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज कार्यालय का काम बेहद सावधानी के साथ करना होगा। बेवजह किसी से विवाद में न पड़े।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। मन किसी काम को लेकर बैचेन रहेगा, लेकिन काम निर्विघ्‍न सम्‍पन्‍न हो जाएगा।

सिंह: सिंह राशि के लोगों का आत्‍मविश्‍वास मजबूत होगा, किसी मित्र के साथ मिलकर भविष्‍य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

कन्‍या: कन्‍या राशि के लोगों को आज कार्य की अधिकता रहेगी। खानेपीने के दौरान सावधानी बरतें। किसी बात को लेकर बेवजह परेशान रहेंगे।

Horoscope and Panchang
Horoscope and Panchang

Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल

तुला: तुला राशि के लोग अपने जीवन के प्रति सकारात्‍मक नजरिया रखें। मन को शांत करने का प्रयास करें। जल्‍द ही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज हर काम में सफलता मिलेगी। किसी से भी अपने मन की बात को साझा न करें। बिना सोचे कार्य न करें।

धनु: इस राशि के जातकों के स्‍वास्‍थ्‍य में धीरे-धीरे लाभ होता नजर आएगा। माता पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। संबंधों में धैर्य बनाकर रखें।

मकर:मकर राशि के जातकों के लिए दिन बेहद खास है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर के रखरखाव पर विचार करेंगे।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को पुराने झंझटों से छुटकारा मिलेगा।घर पर किसी बड़े के आशीर्वाद से आज कई सारे काम पूर्ण होते नजर आएंगे।

मीन: मीन राशि के जातकों को आज गुस्‍सा अधिक आएगा। भविष्‍य के बारे में ज्‍यादा सोचने की बजाय अपने कल को संवारने का प्रयत्‍न करें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here