Horoscope And Panchang: हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचाग के नाम से भी जाना जाता है।ये मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है।ये पांच अंग तिथि,नक्षत्र,वार,योग और करण है।पंचांग के जरिये हम सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, सूर्य और चंद्र की गृह स्थिति हिन्दू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।इसके साथ ही दिन के प्रमुख व्रत एवं त्योहार, दिशा शूल और अन्य कई जरूरी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। जानें कैसा रहने वाला है? जानिये मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। वृषभ राशि के जातकों को मिलेगा सुखद समाचार, धनु राशि के जातकों की सेहत में होगा सुधार।

Horoscope And Panchang: यहां जानिये 30 जून 22 का पंचांग
तिथि | प्रतिप्रदा |
पक्ष | शुक्ल |
वार | गुरुवार |
सूर्योदय | 5:15 एएम |
सूर्यास्त | 7:10 पीएम |
राहूकाल | 02:11 से लेकर 03:51 पीएम |
नक्षत्र | पुनर्वसु |
सूर्य | मिथुन राशि |
चंद्रमा | कर्क राशि |
अभिजीत मुहूर्त | 12:03 से लेकर 12:57 पीएम तक |
मास | आषाढ़ |
शक संवत | 1944 |
विक्रमी संवत | 2079 |
दिशा शूल | दक्षिण दिशा |
Horoscope And Panchang: जानिये मेष से लेकर कन्या राशि का हाल
मेष: मेष राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी से बेवजह उलझने से बचने का प्रयास करें।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को कहीं से सुखद समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।घर पर अचानक मेहमान आएंगे।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को आज कार्यालय का काम बेहद सावधानी के साथ करना होगा। बेवजह किसी से विवाद में न पड़े।
कर्क: कर्क राशि के लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। मन किसी काम को लेकर बैचेन रहेगा, लेकिन काम निर्विघ्न सम्पन्न हो जाएगा।
सिंह: सिंह राशि के लोगों का आत्मविश्वास मजबूत होगा, किसी मित्र के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं।
कन्या: कन्या राशि के लोगों को आज कार्य की अधिकता रहेगी। खानेपीने के दौरान सावधानी बरतें। किसी बात को लेकर बेवजह परेशान रहेंगे।

Horoscope And Panchang: जानिये तुला से लेकर मीन राशि का हाल
तुला: तुला राशि के लोग अपने जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखें। मन को शांत करने का प्रयास करें। जल्द ही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों को आज हर काम में सफलता मिलेगी। किसी से भी अपने मन की बात को साझा न करें। बिना सोचे कार्य न करें।
धनु: इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे लाभ होता नजर आएगा। माता पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। संबंधों में धैर्य बनाकर रखें।
मकर:मकर राशि के जातकों के लिए दिन बेहद खास है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर के रखरखाव पर विचार करेंगे।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों को पुराने झंझटों से छुटकारा मिलेगा।घर पर किसी बड़े के आशीर्वाद से आज कई सारे काम पूर्ण होते नजर आएंगे।
मीन: मीन राशि के जातकों को आज गुस्सा अधिक आएगा। भविष्य के बारे में ज्यादा सोचने की बजाय अपने कल को संवारने का प्रयत्न करें।
संबंधित खबरें
- Horoscope And Panchang: कर्क राशि के लोगों को मिलेगी शुभ सूचना,सिंह राशि के जातक व्यर्थ के विवादों में न पड़ें
- Horoscope And Panchang: वृषभ राशि के जातक क्रोध पर करें नियंत्रण, मिथुन राशि के जातक दिनभर करेंगे मौज-मस्ती