Zara Hatke: बहन ना चुरा ले लाइमलाइट… लड़की ने तय मुहूर्त से पहले मंगेतर संग भाग कर रचाई शादी

लड़की ने निर्धारित दिन से एक हफ्ते पहले ही घर से भागकर मंगेतर संग शादी रचा ली। उसने ऐसा इसलिए किया कि बहन आकर्षण का केंद्र न बन सके।

0
347
Zara Hatke
Zara Hatke

Zara Hatke: दूल्हा-दुल्हन के अपनी शादी से भाग जाने के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सुना या देखा है कि एक दुल्हन शादी से एक हफ्ते पहले घर से भाग गई हो? उसने ऐसा किस लिए किया यह जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, लड़की की बहन शादी वाले दिन अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने वाली थी। ऐसे में लड़की नहीं चाहती थी कि शादी में आए गेस्ट का ध्यान उसकी बहन के प्रपोजल पर जाए। बहन लाइमलाइट न चुरा ले इसलिए उसने भाग कर तय समय से पहले ही शादी रचा ली। बता दें कि लड़की ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात का खुलासा किया है।

Zara Hatke: मंगेतर संग बनाया प्लान

लड़की ने सोशल मीडिया साइट Reddit पर लिखा कि जिस दिन उसकी शादी होने वाली थी, उसकी बहन ने अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने का प्लान बना लिया। लेकिन परिवार के लोगों को ये बात नहीं बताई। वे पूरे परिवार को शादी के दिन सरप्राइज देना चाहते थे। हालांकि, लड़की को जब ये पता चली तो उसने मंगेतर संग एक अलग प्लान बना लिया।

download 43 2
Zara Hatke

बहन आकर्षण का केंद्र न बन सके, इसलिए उठाया कदम

बता दें कि लड़की ने निर्धारित दिन से एक हफ्ते पहले ही घर से भागकर मंगेतर संग शादी रचा ली। उसने ऐसा इसलिए किया कि बहन आकर्षण का केंद्र न बन सके। इतना ही नहीं अपने शादी में आए मेहमान को उन्होंने हिदायत दी कि जब तक वो हनीमून पर न चले जाएं। तब तक कोई सोशल मीडिया पोस्ट न करे। बताते चले कि लड़की का परिवार बहुत सदमे में चला गया। हालांकि, जो कुछ हुआ वह सचमुच आपको विस्मित कर देगी और आपको ज़ोर से हंसने का एहसास कराएगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here