Monkeypox Case in India: भारत में डराने लगा Monkeypox, अब गुजरात में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज, महिलाओं को भी खतरा

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में देश में एक 31 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। अब तक देश में यह पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स का लक्षण देखने को मिला है।

0
282
Monkeypox
दिल्ली में Monkeypox का बढता कहर, मिला एक ओर नया मरीज, जानें भारत में कुल मरीजों की संख्या?

Monkeypox Case in India: अभी लोग कोरोना जैसी महामारी से उभर भी नहीं पाएं है कि मंकीपॉक्स के केस देश में सामने आने लगे हैं। गुजरात में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है और एक व्यक्ति में इस वायरल संक्रमण के लक्षण दिखे हैं। संदिग्ध व्यक्ति के सैंपल को जांच के लिए अहमदाबाद की एक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार जामनगर जिले के नागना गांव के 29 वर्षीय निवासी को फिलहाल शहर में स्थित जीजी अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती किया गया है।

Monkeypox Case in India
Monkeypox Case in India

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में देश में एक 31 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। अब तक देश में यह पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स का लक्षण देखने को मिला है। दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स के कुल 4 केस सामने आ चुके हैं। वहीं 5 मरीज केरल से सामने आ चुके हैं।

Monkeypox Case in India: देश में मंकीपॉक्स के कुल मरीज

भारत में अब तक मंकीपॉक्स के कुल मरीजों की संख्या 10 तक पहुंच चुकी है। जिसमें 5 मरीज केरल, 4 मरीज दिल्ली, 1 मरीज गुजरात से सामने आया है। भारत सहित अब तक 75 देशों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को सामने आया था। अब तक भारत में कुल मंकीपॉक्स के 4 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 3 मरीज केरल से और 1 मरीज दिल्ली से सामने आया है।

संंबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here