Monkeypox: हिमाचल प्रदेश में भी मंकीपॉक्स ने दी दस्तक! कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं

एहतियात के तौर पर मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही आस- पास के इलाकों में भी जांच की जा रही है।

0
228
Monkeypox: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 8 साल के लड़के में पाए गए मंकीपॉक्स के लक्षण
Monkeypox: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 8 साल के लड़के में पाए गए मंकीपॉक्स के लक्षण

Monkeypox: मंकीपॉक्स बीमारी तेजी से देश में अपने पैर पसारने लगी है। पहले सिर्फ विदेशों में इसके मामले सामने आ रहे थे लेकिन धीरे- धीरे यह भारत में भी फैलने लगा है। अब हिमाचल प्रदेश के सोलन में मंकीपॉक्स का मरीज मिलने से हडकंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि मरीज की कोई भी फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, हिमाचल के सोलन जिले में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है। मरीज के सैंपल को पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है। सैंपल की जांच के बाद ही पूरी तरह से मंकीपॉक्स की पुष्टि हो पाएगी।

pharmacist39s-hand-with-latex-glove-preparing-monkeypox-vaccine-pharmaceutical-laboratory_72932-4297
Monkeypox

Monkeypox: शख्स की हालत स्थिर

गौरतलब है कि बद्दी इलाके में रहने वाला एक शख्स जिसमें 21 दिन पहले संक्रमण के लक्षण दिखे थे। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है। शख्स ठीक है और स्वस्थ्य है। मगर इस खबर से पूरे स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही आस- पास के इलाके की भी निगरानी की जा रही है।

Monkeypox: क्या है बीमारी के लक्षण

Monkeypox Case in India
Monkeypox Case in India

मंकीपॉक्स के लक्षण पहली बार में चेचक जैसे लगते हैं, लेकिन ये उससे अलग है। इसमें कुछ और अलग लक्षण हैं जिससे इसकी पहचान की जा रही है। जैसे-

  • बुखार आना।
  • स्किन पर चकत्ते पड़ना। ये चकत्ते चेहरे से शुरू होकर हाथ, पैर, हथेलियों और तलवों तक हो सकते हैं।
  • शरीर में गांठ हो जाना।
  • सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या थकावट।
  • गले में खराश और खांसी आना।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here