Rajasthan News: दुल्हन को लेने 51 ट्रैक्टर लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले- ये बारात है या कोई सेना

राजस्थान का ये दूल्हा अपनी बारात में ट्रैक्टर लेकर जा रहा है और ये ट्रैक्टर एक दो नहीं बल्कि पूरे 51 ट्रैक्टर है। मानों वो शादी करने नहीं किसी जंग पर जा रहा हो। अब इस वीडियो को देख लोग खूब मजे ले रहे है।

0
205
Rajasthan
Rajasthan: दुल्हन को लेने 51 ट्रैक्टर लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले ये बारात है या कोई सेना

Rajasthan News: भारत में शादियां सबसे अलग अंदाज में रीति रिवाजों से लेकर मौज- मस्ती के साथ शादियां संपन्न की जाती है। सोशल मीडिया के जमाने में अब शादी के कई मजेदार वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो आपको हैरान कर देते हैं तो कुछ आपको गुदगुदातें हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Rajasthan News: दुल्हन को लेने 51 ट्रैक्टर लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले ये बारात है या कोई सेना
Rajasthan

दरअसल, राजस्थान का ये दूल्हा अपनी बारात में ट्रैक्टर लेकर जा रहा है और ये ट्रैक्टर एक दो नहीं बल्कि पूरे 51 ट्रैक्टर है। मानों वो शादी करने नहीं किसी जंग पर जा रहा हो। अब इस वीडियो को देख लोग खूब मजे ले रहे है।

Rajasthan News: डेढ़ सौ बारातियों को लेकर निकली ये बारात

आज कल ये ट्रेंड बहुत देखा जा रहा है कि लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई रोचक काम करते हैं। कहीं दुल्हन बाइक पर एंट्री करती हैं तो कहीं दूल्हा हेलीकॉपटर से दुल्हन को लेने जाता है। इसी कड़ी में राजस्थान का ये दूल्हा अपनी दुल्हनियां को लेने ट्रैक्टर से पहुंचा। दूल्हा अपने साथ करीब 150 बारातियों को लेकर जा रहा था। खास बात ये है दूल्हा खुद भी ट्रैक्टर चला रहा है।

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक के बाद एक कतार में ये सभी ट्रैक्टर आगे बढ़ रहे हैं। जैसे- जैसे ये ट्रैक्टर आगे बढ़ते है लोग इन्हें देख हैरान हैं। वीडियो में दिख रहा है नजारा ऐसा है कि जैसे सेना जंग पर जा रही हो।

Rajasthan News: सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा वीडियो

Rajasthan News:  दुल्हन को लेने 51 ट्रैक्टर लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले ये बारात है या कोई सेना
Rajasthan

न्यूज एजेंसी एएनआई ने खुद इस मजेदार वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो राजस्थान का है। 150 बारातियों के साथ 51 ट्रैक्टर लेकर निकाला ये दूल्हा तो इसकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे बहुत पसंद कर रहे है। वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स वीडियो पर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here