सुहागरात की सेज पर इंतजार करता रह गया दूल्हा, दुल्हन हो गई फरार, जानें क्या है पूरा मामला

0
259
Bihar
Bihar: शादी की रात दूल्हन हुई अपने भाई के साथ फरार, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar: बिहार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां दुल्हन शादी के बाद सुहागरात के लिए कमरे में न जाकर रातों रात फरार हो गई। शादी की रात दूल्हा कमरे में इंतजार ही करता रह गया उधर दुल्हन लाखों के जेवर और रकम लूट कर भाग गई। रातों- रात लड़की ने इस वारदात को अंजाम दिया लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि लड़की जेवर, पैसे को लेकर अपने के भाई के साथ बाइक पर बैठकर भाग गई है।

Bihar: शादी की रात दूल्हन हुई अपने भाई के साथ फरार, जानिए क्या है पूरा मामला
Bihar

Bihar: धूमधाम से हुई थी शादी

ये लुटेरी दुल्हन बिहार की रहने वाली है। दरअसल, घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के धनौजी पंचायत के हरनाथपुर परसौनी की है जहां पीड़ित परिवार रहता है। जोगी साह के पुत्र आनंद कुमार की शादी हिंदू रीति रिवाज से 9 मई को ढाका थाना क्षेत्र के परसा निवासी रामनाथ साह की पुत्री मुन्नी कुमारी से संपन्न हुई थी। इस मामले में पीड़ित दूल्हे आनंद कुमार ने पकड़ीदयाल थाने में आवेदन देकर बताया कि दुल्हन विदा होकर ससुराल अपने पति के साथ घर आई और उसी रात घर से भाग गई।

Bihar: शादी की रात दूल्हन हुई अपने भाई के साथ फरार, जानिए क्या है पूरा मामला
Bihar

घटना उसी रात 11 बजे की है जब दुल्हन अपने भाई कृष्णा साह के साथ रात में घर से भाग गई। लड़का अपनी बहन के ससुराल अपने 2 दोस्तों के साथ आया था।

घर आए मेहमान की दूल्हे और उसके पूरे परिवार ने खूब सेवा सत्कार किया। देर रात होने पर वो दूसरे रूम में सोने चला गया। रात में मौका देख दुल्हन मुन्नी कुमारी अपने भाई कृष्णा साह के साथ जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। 

Bihar: शादी की रात दूल्हन हुई अपने भाई के साथ फरार, जानिए क्या है पूरा मामला
Bihar

पीड़ित दूल्हे ने पुलिस को बताया कि देर रात जब उसने बाइक की आवाज सुनी तो उसने उठकर देखा कि दुल्हन और उसके भाई घर पर नहीं हैं और कीमती सामान भी गायब है। दहेज में जो नई बाइक मिली थी वह भी नहीं थी। पीड़ित आनंद कुमार कहना है कि इस घटना के बाद से उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है, उसे इंसाफ चाहिए।

संबंधित खबरें:

Up News: दो महंत बने समधी, अपने पालतू पशुओं की धूमधाम से सम्‍पन्‍न करवाई शादी

Rajasthan News: कोटा रेलवे स्‍टेशन के पैनल रूम में Boss की तरह बैठा किंग कोबरा, स्टेशन मास्टर ने दहशत में की तौबा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here