
Extramarital Affair: अगर आप जब कभी भी किसी कंपनी में नौकरी ज्वाइन करते हैं तो कंपनी अपनी कुछ पॉलिसी के बारे में बताती है। हालांकि, पॉलिसी के तहत आपको बहुत सारी सुविधाएं भी मिलती हैं और इस दौरान काम करने के लिए भी कहा जाता है। इस बीच अगर आप कंपनी की पॉलिसी का पालन नहीं करते हैं तो नौकरी खो देने का खतरा हमेशा बना रहता है। कंपनी अपने सभी नियम और शर्तों के बारे में बताती है और ज्वाइनिंग के समय कर्मचारी इन शर्तों को एक्सेप्ट भी करते हैं।
कई बार कुछ नियम या शर्त काफी अजीब भी होते हैं जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। हाल ही में चीन की एक कंपनी है जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने पर नौकरी से निकाल दिया जाता है। है न कुछ अजीब सी पॉलिसी। तो आईए इस लेख में जान लेते हैं इस कंपनी की पॉलिसी के बारे में सब कुछ…

Extramarital Affair होने पर पड़ जाते हैं खाने के लाले
दरअसल, चीन की एक कंपनी है जिसका नाम साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में एक अजीब कंपनी के बारे में बताया है कि कर्मचारियों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने पर उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है। इस अजीब नियम के बारे के कंपनी में 9 जून 2023 को अपने कर्मचारियों को बताया है।
Extramarital Affair: आखिर कंपनी ने इस पॉलिसी की क्यों पड़ी जरूरत?
कंपनी ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर रोक का यह नियम बड़े से लेकर छोटे तक हर कर्मचारी के लिए जारी किया है। अब सवाल है कि कंपनी ने यह नियम क्यों जारी किया? दरअसल, कंपनी का मानना है कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर रोक लगाने के नियम को ऑर्गेनाइजेशन के आंतरिक प्रबंधन को मजबूत करने के पेश किया है। कंपनी के अनुसार, कॉरपोरेट कंपनीयों में किसी को परिवार के लिए वफादार होना जरूरी है। परिवार की सुरक्षा के बारे में सोचना जरूरी है। इसके अलावा, कंपनी ने तलाक पर भी रोक लगाई है।

कर्मचारियों को हजम नहीं हुई ये पॉलिसी
इस बीच कर्मचारी इस पॉलिसी को हजम नहीं कर पा रहे हैं। कर्मचारियों को लग रहा है कि आखिर कंपनी को यह नियम बनाने की क्यों जरूरत पड़ गई ? क्या इस तरह के नियम लागू करने से कंपनी अपने कर्मकारियों को काबू में रख पाएगी?
यह भी पढ़ें…
- इस देश में 11 साल के बच्चों को आखिर क्यों पहनना पड़ रहा है Diaper? वजह जान कर हो जाऐंगे हैरान!
- Zara Hatke: 32 दिमाग, 300 दांत और 10 आंखें ये कैसा जीव है, फिर भी इंसान को नहीं दे पाता है मात ?
- कभी पैसे की तंगी नहीं होने देगा घर में लगा ये पौधा, फटाफट जान लें…