Earth Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है? अर्थ डे, क्या है इस साल की थीम

Earth Day 2022: इस साल की थीम "Invest In Our Planet" है। इसके द्वारा लोगों को पृथ्वी को साफ और सुरक्षित रखने के लिए जागरुक किया जाएगा।

0
285
Earth Day 2022
Earth Day 2022

Earth Day 2022: हर साल 22 अप्रैल को पूरे विश्व में International Mother Earth Day के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रदूषण और अन्य गतिविधियों में भारी वृद्धि के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। उन कारणों से लोगों को अवगत कराया जाता है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रदूषण जैसी कई चीजों की चुनौतियां बढ़ने के बाद यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। Earth Day की शुरूआत 1970 में Senator Gaylord Nelson द्वारा की गई थी। इनका उद्देश्य था कि लोगों में पृथ्वी की चिंताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएं।

Screenshot 2022 04 22 102145

Earth Day 2022: History

Senator Gaylord Nelson पृथ्वी की बिगड़ती परिस्थितियों को लेकर काफी परेशान थे, इसलिए उन्होंने वायु और जल प्रदूषण के बारे में एक उभरती हुई सार्वजनिक चेतना के साथ छात्रों को जोड़ना शुरू किया। इसके बाद Senator Gaylord Nelson को California के Santa Barbara में बड़े पैमाने पर हुए तेल रिसाव का पता लगा, जिसे देखने के बाद उन्होंने यह दिवस मनाने का दृढ़ निश्चय कर लिया था।

FQ7Bo5yaMAAShiy?format=jpg&name=small

Earth Day 2022: Significance

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के लिए नुकसानदायक चीजों के बारे में अवगत कराना। साथ ही यह बताना भी है कि कैसे हम पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं ?

Screenshot 2022 04 22 102224

Earth Day 2022: Theme

हर साल International Mother Earth Day को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस थीम को पूरे साल अपने सभी गतिविधियों में शामिल किया जाता है। साल 2022 की थीम “Invest In Our Planet” है। इस थीम के जरिए प्रकृति और हमारी जैव विविधता को सुरक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। ऐसी गतिविधियों को अपनाने के लिए बताया जाएगा जिससे आने वाले समय की आपदाओं से निपटा जा सके।

संबंधित खबरें:

World Art Day 2022: कला, कौशल और अभिव्‍यक्ति जताने का दिन है World Art Day 2022, जानें इसका इतिहास और महत्‍व

World Creativity And Innovation Day 2022: यहां जानें वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन डे मनाने का क्या था उद्देश्य, कहां से हुई थी शुरूआत…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here