स्वस्थ रहने के लिए आहार और व्यायाम या योगासन का प्रतिशत निकाले तो 70% आहार का हाथ होता है और 30% व्यायाम का हिस्सा होता है । यानि अच्छा  खान- पान स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण होता है। स्वस्थ और निरोग रहने के लिए अच्छा, पौष्टिक खाना तो जरुरी है ही साथ ही ये भी ध्यान देना जरुरी है कि किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए यानि विरुद्ध आहार का सेवन नहीं करना चाहिए । जाने अनजाने कई बार हम ऐसा करते रहते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुचाता है । तो आइए आपको बताते हैं कि विरूद्ध आहार कौन कौन से हैं।

दूध के साथ केला,प्याज, नमकीन, नमक, खट्टे फल- नींबू, संतरा, नाशपाती, दही, मूली, कटलहल, मांस, मछली, बैगन खाने की मनाही होती है। इसी तरह दही- केला मांस मछली टमाटर उड़द की दाल को साथ नहीं खाते। दही में फलो को काटकर खाने से कफ की मात्रा बढ़ जाती है। दही के साथ उड़द की दाल खाने से शरीर का बीपी बढ़ जाता है ऐसे में दही बड़ा खाना हानिकारक। रात्रि में दही का सेवन नहीं यह पाचन क्रिया को धीमा कर देता है ।Healty Foods

दुनिया में पानी और चाय के बाद बीयर का नंबर आता है। बीयर के साथ नमकीन चीजे नहीं ऐसा करने से सोडियम की मात्रा शरीर में दोगुने रफ्तार से बनने लगती है और इससे शरीर में पानी की कमी बढ़ जाती है। इससे घबराहच बेचैनी,चक्कर आना, तोंद का बाहर आना, पेट खराब फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।

घी को इसे तांबे या कॉपर के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। घी और शहद जहर के समान होता है। सलाद को खाने के बाद नहीं क्योंकि यह ठंढ़ा होता है इससे पाचन की क्रिया को धीमा कर देता है। मूली के साथ दूध या केले का सेवन नहीं। शहद- घी मूली और अंगूर के साथ नहीं करते।

शहद को पकाने या गरम किए जाने वाले चीजों में मिक्स ना करे , पकने के बाद शहद हानिकारक हो जाता है। मछली अंडा मांस के साथ- दूध दही घी चीज अंकुरित आहार आलू तथा स्टार्च वाली चीजे नहीं खाते। मांस को तील के तेल में नहीं पकाना चाहिए।  भोजन के बाद ठंढी चीजे नहीं लाइक- कोल्ड ड्रिंक, आइस क्रीम आदि । चाय या कॉफी के बाद- ठंढ़ा पानी, खट्टे व पानी वाले फलों का सेवन नहीं ऐसा करने से गले का इन्फेक्शन, सर्दी खासी होने की संभावना बढ़ जाती है।

तो बस इन बातें का अनुसरण कीजिए आपके स्वास्थय में काफी हद तक ऐसे ही इजाफा होगा । बाकी आखिर में एक और महत्तवपूर्ण बात  कि जो भी खाइए प्रसन्न मन के साथ । प्रसन्न मन के साथ किया गया भोजन अपना सर्वोत्तम प्रभाव दिखाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here