MCD Election 2022 Live Updates: दिल्ली में मतदान खत्म, 7 दिसंबर को आएंगे नतीजे

0
197
MCD Election Results: कल आएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे
MCD Election Results: कल आएंगे दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे

MCD Election 2022 Live Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 को लेकर मतदान समाप्त हो गई है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे चक चली। बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन चुनाव केवल 68 सीटों पर ही होने वाला है। यानी 68 सीटों में कुल 250 वार्ड है। जिसके लिए आज मतदान किया गया। 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में कुल 1349 उम्मीदवार खड़े हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 382 बताई गई है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 2007 के बाद से लगातार भाजपा का ही कब्जा रहा है। लेकिन इस बार बीजेपी को नगर निगम चुनाव में काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आम आदमी पार्टी को इस बार चुनाव में जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए देखा गया है। भाजपा अगर इस बार फिर चुनाव जीत जाती है तो वह चौथी बार दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी। पिछले 15 सालों से MCD पर BJP काबिज है।

MCD Election 2022 Live Updates…..

  • एमसीडी चुनाव का बहिष्कार- उत्तर पश्चिम जिले के कटेवारा गांव के लोगों का कहना है कि गांव में उचित सड़क, नालियां जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्होंने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे, हम वोट नहीं देंगे।
  • दोपहर 2 बजे तक 30% तक मतदान।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि MCD चुनाव, गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीनों जगह कमल खिलेगा। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनेगी और MCD में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
  • दोपहल 12 बजे तक 18% मतदान हो गया है।
  • केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का दावा, खुद को ईमानदार कहने वालों को मिलेगा करारा जवाब।
  • बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुभाष मोहल्ला वार्ड में बीजेपी का समर्थन करने वाले 450 वोटरों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। यह दिल्ली सरकार की एक बड़ी साजिश है, इसके खिलाफ शिकायत करेंगे और इस चुनाव को रद्द करने और फिर से चुनाव कराने की अपील करेंगे।
  • सुबह 10:30 बजे तक लगभग 9% मतदान दर्ज किया गया- राज्य चुनाव आयोग
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उन्होने कहा कि ‘मैं लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। हम देख सकते हैं कि हर जगह कचरा है। दिल्ली को साफ करने का मौका है। उस पार्टी को वोट दें जो विकास का काम करे और ईमानदार हो। भ्रष्टाचारियों को वोट मत दो। हमें अगले 5 साल में दिल्ली को साफ करना है।’
  • वोट डालने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी कहते हैं, ‘मेरा नाम न तो मतदाता सूची में है और न ही हटाई गई सूची में. मेरी पत्नी ने मतदान किया है। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।’
  • कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रघुबीर नगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने और मतदान करने की अपील करती हूं. लोगों को बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।’
  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग वोट डालेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे। दिल्ली ने पिछले 15 वर्षों में भाजपा का काम देखा है। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने पत्नी संग डाला वोट, कहा- AAP गोवा, उत्तराखंड और यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन लोग जानते हैं कि उन्हें झूठ बोलने की आदत है। COVID के दौरान, AAP का कोई भी व्यक्ति लोगों के लिए काम करते नहीं देखा गया। लोगों के साथ केवल एमसीडी के कार्यकर्ता ही खड़े थे। एमसीडी चुनाव में हमें 250 में से करीब 210 सीटें मिल रही हैं।
  • दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निगम चुनाव में डेढ़ करोड़ लोग वोट डालने जा रहे हैं। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इस बात को ध्यान में रखें कि शहर को साफ रखना एमसीडी की प्राथमिकता है। बीजेपी ने 15 साल से दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया, वह लोगों के लिए काम करने में बुरी तरह विफल रही है
  • कांग्रेस नेता अजय माकन वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ”लोगों को उम्मीदवारों को देखना चाहिए और उसी हिसाब से वोट देना चाहिए। कांग्रेस के उम्मीदवार अच्छे हैं और लोगों को उस उम्मीदवार को वोट देना चाहिए जो चुनाव के बाद उनके लिए उपलब्ध होगा।”
  • कांग्रेस नेता अजय माकन वोट डालने के लिए राजौरी गार्डन के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे।
  • ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए वोट करें- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को वोट डालने के लिए अपील की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि साफ़-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने के लिए आज मतदान है, नगर निगम में एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए मतदान है। सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील- दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज अपना वोट डालने ज़रूर जाएं।

  • मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग।
  • दिल्ली पुलिस ने आज सुबह वोटिंग से पहले दरियागंज, जामा मस्जिद इलाकों में गश्त की।
  • दिल्ली पुलिस भी मतदान के चलते अलर्ट मोड़ पर है। सुरक्षा व्यवस्था की पूरी योजना बनाई गई है। सुरक्षा बल ड्रोन की मदद से भी निगरानी रख रहे हैं और प्रत्येक जिले में लगभग चार से पांच ड्रोन तैनात किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान और होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं।

कितने उम्मीदवार मैदान में?
कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के सभी 250 वार्डों पर उम्मीदवारों को उतारा है। लेकिन कांग्रेस ने 247 वार्डों पर ही उम्मीदवार खड़े किए हैं। एमसीडी चुनाव में 24 ऐसे वार्ड हैं जहां कोई निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ है। इन 24 सीटों पर केवल बीजेपी, आप, कांग्रेस और अन्य पार्टी के ही उम्मीदवार मैदान में है। साथ ही दिल्ली नगर निगम चुनाव में 150 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

MCD Election 2022 Live Updates
MCD Election 2022 Live Updates

2 दिसंबर को थम गया था चुनाव प्रचार
चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं ने रोड शो किए। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुक्रवार 2 दिसंबर को थम गया था। वहीं मतदान की तैयारियों के चलते शनिवार (2 दिसंबर) को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी स्कूलों की भी छुट्टी घोषित की गई थी। इसके बदले अब 10 दिसंबर यानी महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल खुले रहेंगे। साथ ही सुबह आज 4 बजे से सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवाएं शुरू हो गई थी।

कितने मतदान केंद्र?
कुल 13,638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं के लिए 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 पिंक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।

नामांकन प्रक्रिया कब से हुई थी शुरू?
बता दें कि नामांकन प्रक्रिया 7 नवंबर से ही शुरू हुई थी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर थी। साथ ही नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर तय की गई थी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here