Dry Day, स्कूलों में छुट्टी और मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव… जानें MCD Election को लेकर क्या है EC की तैयारी?

"दिल्ली पुलिस की खुफिया टीम और केंद्रीय एजेंसियों के साथ काम कर रही है। मिनट-टू-मिनट पुलिसिंग की जा रही है। उन्होंने कहा, "हम कानून व्यवस्था की स्थिति को रोकने और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।"

0
96
MCD Election 2022 Live Updates

MCD Election: दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने कल, रविवार, 4 दिसंबर को होने वाले एमसीडी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी में निकाय चुनाव के लिए कुल 13,638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली भर में फैले 13,638 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए आवश्यक तैयारी कर रही है। इसके अलावा, मतदाताओं के लिए 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 पिंक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। वहीं फोर्स की तैनाती के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

MCD Election: मीडिया के ओपिनियन पोल पर पाबंदी

बता दें कि चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव के संबंध में इलेक्ट्रॉनिक सहित किसी भी मीडिया में 2 दिसंबर शाम 5:30 बजे से 4 दिसंबर शाम 5.30 बजे तक ओपिनियन पोल पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चुनावी शोर शुक्रवार शाम को समाप्त हो गया है। राज्य में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दी गई है। इतना ही नहीं, फिलहाल जनता के लिए किसी भी चुनावी सामग्री का प्रदर्शन और प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है। एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को कहा कि इस बीच, दिल्ली पुलिस भी रविवार को मतदान के दिन किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है।

download 2022 12 03T135951.309
MCD Election

दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी

रविवार को होने वाले मतदान की तैयारियों के चलते शनिवार को दिल्ली सरकार के सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इसके बदले में 10 दिसंबर यानी महीने के दूसरे शनिवार को स्कूल खुले रहेंगे। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की छुट्टी के संबंध में शिक्षा निदेशालय दिल्ली और दिल्ली नगर निगम की तरफ से एक आदेश भी जा किया गया है।

dailalai
MCD Election को लेकर शनिवार को स्कूल बंद है…

वोटिंग वाले दिन सुबह 4 बजें से शुरू हो जाएंगी मेट्रो सेवा

इसके अलावा, दिल्ली में 4 दिसंबर को नगर निगम (MCD) चुनाव के दौरान सुबह 4 बजे से सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवाएं शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा राज्य चुनाव की ओर से भी तैयारियां पूरी होने की बात कही गई है। दिल्ली मेट्रो की ओर से जानकारी दी गई है कि मतदान के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से शुरू होकर 30 मिनट के अंतराल पर 6 बजे तक चलेंगी। इसके बाद मेट्रो पूरे दिन रविवार की नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेगी।

download 2022 12 03T140520.759
दिल्ली मेट्रो

स्पेशल कमिश्नर ने चुनाव की तैयारियों को लेकर क्या कहा?

एएनआई से बात करते हुए, स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा, “दिल्ली पुलिस एमसीडी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। हर छोटे विवरण को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है। पूर्व- मतदान, मतदान के दौरान और चुनाव के बाद, 3 चरणों में 3 अलग-अलग प्रकार की सुरक्षा तैनाती होगी।” उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस की खुफिया टीम और केंद्रीय एजेंसियों के साथ काम कर रही है। मिनट-टू-मिनट पुलिसिंग की जा रही है। उन्होंने कहा, “हम कानून व्यवस्था की स्थिति को रोकने और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।”

MCD Election 2022
MCD Election 2022

स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा एमसीडी चुनाव के लिए सुरक्षा और निगरानी के सभी इंतजाम किए गए हैं। हुड्डा ने एएनआई को बताया, “दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर्याप्त है। कुल 30,000 जवान ड्यूटी पर होंगे, जिनमें से 16,000 दिल्ली पुलिस के जवान होंगे और बाकी बाहरी बल होंगे।” उन्होंने कहा, “केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान और होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बल ड्रोन की मदद से निगरानी रखेंगे और प्रत्येक जिले में लगभग चार से पांच ड्रोन तैनात किए गए हैं।

250-वार्ड वाले एमसीडी की बागडोर पिछले 15 साल से भाजपा संभाल रही है। इस बार चुनाव में कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के बीच जोरदार मुकाबला देखा जा रहा है। हालांकि, इस बार इन दलों के लिए सियासी चाल आसान नहीं होने वाली है क्योंकि बसपा, AIMIM और जदयू भी मैदान में उतर आई है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here