MCD Election 2022: दिल्ली में कम हुई वार्डों की संख्या, आधी सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व

0
169
MCD Election 2022: दिल्ली में कम हुए वार्डों की संख्या; चुनाव का होगा आज ऐलान, EC शाम 4 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
MCD Election 2022: दिल्ली में कम हुए वार्डों की संख्या; चुनाव का होगा आज ऐलान, EC शाम 4 बजे करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तारीखों का आजा ऐलान कर दिया गया है। तय की गई तारीखों के मुताबिक 4 दिसंबर 2022 को मतदान होगा और इसके बाद 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में इस बार सरकार ने निगमों का एकीकरण कर दिया है। हालांकि, निगम और जनता सशक्त हो और उनको ज्यादा लाभ मिले इसके लिए एमसीडी एकीकरण एक्ट में प्रावधान नहीं दिया गया है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं, महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। इन सीटों को भी चिन्हित कर लिया गया है।

MCD Election 2022: 1 जनवरी 2022 तक मतदाता बनने वाले ही वोट डाल सकेंगे

MCD Election 2022: इस साल दिल्ली में कम हुए वार्डों की संख्या

दिल्ली में 1 जनवरी 2022 तक करीब 1.48 करोड़ मतदाता थे। गृह मंत्रालय ने बीते मंगलवार को एमसीडी के परिसीमन के बाद नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद एमसीडी चुनाव को लेकर रास्ता साफ हो गया था। गृह मंत्रालय द्वारा जारी 800 पन्नों के नोटिफिकेशन में कहा गया था कि दिल्ली में नगर निगम वार्डों की संख्या अब 250 होगी। नगर पालिका के एकीकरण से पहले 70 विधानसभा क्षेत्रों में 272 वार्ड हुआ करते थे।

MCD Election
MCD Election 2022

MCD Election 2022: क्या निगमों का होगा एकीकरण?

दिल्ली में इस बार सरकार ने निगमों का एकीकरण कर दिया है। इसके अलावा एक्ट में निगम के दिवालिया होने की वजह, पार्षदों और मेयर को पावरफुल बनने या मिलने वाले नए अधिकारों का कोई जिक्र नहीं है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here