पेट की समस्या से नहीं होना पड़ेगा परेशान, ये हेल्थ टिप्स हो सकती हैं फायदेमंद

0
199
Unhealthy Gut Signs
Unhealthy Gut Signs

Unhealthy Gut Signs: आज कल पेट से जुड़ी हुई समस्याएं बहुत ही आम बात हो गई है। लगभग हर दूसरे इंसान को एसिडिटी, कब्ज इत्यादि की समस्या है। अनहेल्दी पेट के कुछ संकेत होते हैं जो कि आपको जानना बेहद जरूरी है। आधुनिक जीवन के कई हिस्से आपके पेट को प्रभावित कर सकते हैं। पेट जुड़ी समस्या के कुछ सामास्य कारण है जैसे ज्यादा तनाव लेना, बहुत कम सोना, बाहर का खाना खाना तथा जरूरत से अधिक एंटिबायोटिक लेना।

Unhealthy Gut Signs
Unhealthy Gut Signs

Unhealthy Gut Signs: पेट की समस्या के सामान्य संकेत

यह बदले में आपके स्वास्थ्य के अन्य पहलुओं को प्रभावित कर सकता हैं जैसे प्रतिरोधक क्षमता, हार्मोन का स्तर, वजन तथा रोगों का विकास। अनहेल्थी पेट के कुछ कॉमन साइन है। इसमें सबसे पहले आता है एसिड रिफ्लक्स। यह ऐसी स्थिति है जिसकी वजह पेट का एसिड आपके मुंह में वापस आ जाता है। यह समस्या कई लोगों के हो सकती है। इसी की वजह से व्यक्ति को एसिडिटी होने लगती है। यह इस बात का संकेत है कि आपका पेट और पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।

दूसरा सामान्य लक्षण है ब्लोटिंग। इसमें व्यक्ति को खाने खाते समय गैस की समस्या तथा ब्लोटिंग होने लगती है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या हो रही है तो यह पेट के गड़बड़ी के संकेत हैं।

शरीर में अपशिष्ट पदार्थ का बाहर निकलना बहुत आवश्यक है। इससे व्यक्ति को स्वास्थ्य खासकर पेट से संबंधित समस्या कम होती है। इसीलिए व्यक्ति दिन में कम से कम दो बार मल त्याग करता है। यदि ऐसा नहीं होता तो कब्ज की समस्या हो जाती है। कब्ज की वजह से अपशिष्ट पदार्थ का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसका कारण खराब लाइफस्टाइल, तनाव, स्मोंकिंग आदि हो सकता है।

Unhealthy Gut Signs
Unhealthy Gut Signs

शरीर में पांचन सही से नहीं होने के कारण पेट में दर्द होने लगता है। इसका कारण अनहेल्थी खाना है। जिसकी वजह से पेट में कई तरह की समस्या होने लगती है। अक्सर लोग बाहर का खाना खाते हैं जिसकी वजह से पेट में उन्हें कई तरह की परेशानी बनी रहती है।

Unhealthy Gut Signs: पेट की समस्या को दूर करने के तरीके

Unhealthy Gut Signs: अन्हेल्थी पेट की समस्या को दूर करने के लिए हमें अपने जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए। इसके लिए हम कई तरीके अपने सकते हैं। टहलना,दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताना,शराब का सेवन सीमित करना,हँसना,योग का अभ्यास करना,पालतू जानवर के साथ समय बिताना जैसी चीजों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इसके अलवा आप कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लें। अच्छी तरह से सोना शरीर की कई समस्याओं को दूर करता है और इससे पेट संबंधि समस्या भी दूर रहती है। खानें को धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खाएं। जिससे पेट में खाने को डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है।

हेल्दी खाना हेल्दी पेट के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप अपने खाने में फाइबर की मात्रा अधिक रखें। भोजन में हरी सब्जियां, चावल, बादाम, दालें, साबुत अनाज जैसी चीजों का सेवन करें। यह आपके पेट को हेल्दी रखने में आपकी सहायता करेगा।

संबंधित खबरें…

Kuttu Ka Atta: नवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करते हुए इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना होगा भारी नुकसान

World Tuberculosis Day 24 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है? जानिए इसके पीछे का इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here