Lifestyle: रात में बाल या नाखून क्यों नहीं काटा जाता हैं, जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

0
1239
Lifestyle
Lifestyle: रात में बाल या नाखून क्यों नहीं काटा जाता हैं, जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण (photo: social media)

Lifestyle: हमारे भारत में आज भी संकृति को माना जाता हैं इसके कई सारे उदाहरण है। जैसे कि सूर्यास्त के बाद बाल या नाखून नहीं काटना चाह‍िए, शाम के समय सोना नही चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ होता है। और आज भी इन सभी बातों का लोग पालन करते हैं। तो आइए आज हम आपकों बताते है कि क्या सच में रात को बाल या नाखून काटना अशुभ माना जाता हैं या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण हैं।

पहला कारण

वैज्ञानिकों का कहना है कि रात के में बाल काटने से बाल उड़कर हमारे खानें में आ सकते हैं इसके अलावा अगर आप रात में बाल काटते हैं तो बालों की वजह से गंदगी फैल सकती हैं। जिससे कई सारी बिमारी पैदा हो सकती हैं। क्योंकि बालों में कई सारे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। वहीं नाखून केराटिन के बने होते है और रात के समय नाखून काफी टाइट होते है जिसकी वजह काटने पर घाव हो जाता है। इसलिए रात के समय नाखून नहीं काटना चाहिए। बस इन्हीं कारणों की वजह से रात के समय बाल या नाखून काटने को अशुभ माना जाता हैं।

दूसरा कारण


दूसरी वजह यह है कि पुराने जमाने में रात में लाइट नही हुआ करती थी और अंधेरे में बाल या फिर नाखून काटना एक चुनौती वाला काम होता था। इसके अलावा बाल नाखून काटने वाले समान जैसे कैची से कटने या चोट लगने की समस्या भी बनी रहती थी। इसलिए लोग रात में बाल और नाखून कटवाने को रोकने के लिए एक प्रथा शुरु कर दी की रात में बाल और नाखून काटना अशुभ होता हैं और आज भी लोग इसी अंधविश्वास को अपनाए हुए हैं।

कब कटवाना चाहिए नाखून या बाल


अगर आप को बाल कटवाना हो तो आप कोशिश करें की घर में बाल न काटें। हो सके तो क‍िसी सलून या पार्लर में जाकर ही बाल कटवाएं और अगर आप घर में बाल काट रहे हैं तो घर में रोशनी का पूरा ध्‍यान रखें। वहीं नाखून को नहाने के बाद काटना सबसे अच्छा माना जाता हैं।

यह भी पढ़ें: Healthy Lifestyle: फटे होंठ से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपाय से पाएं झट से छुटकारा

Wedding Season Styling: हल्दी, मेहंदी, संगीत के लिए यहां पर देखें Earrings के शानदार डिजाइन, बजट में है फिट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here