Lakshadweep: दिल्ली से लक्षद्वीप जाना है काफी आसान, जान लीजिए ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक का खर्चा

0
239

Lakshadweep: जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप गए हैं और साथ ही जबसे मालदीव सरकार के अधिकारियों की ओर से टिप्पणी की गई है तब से लक्षद्वीप सुर्खियां बटोर रहा है। हर कोई इस समय इस द्वीप पर जाना चाहता है और वहां की सुंदरता को देखना चाहता है। लेकिन लक्षद्वीप जाया कैसे जाए? क्या वहां कोई ट्रेन जाती है? क्या ऐसी कोई फ्लाइट है जो लक्षद्वीप तक पहुंचा दे? किराया कितना होगा? किस तरह से पहुंचा जा सकता है? ये तमाम सवाल आम लोगों के मन में उठ रहे हैं तो आइए इन सवालों का जवाब देकर हम आपके मन को शांत करने की कोशिश करते हैं।

ट्रेन से सफर और किराया

दिल्ली से ही नहीं बल्कि देश के किसी भी कोने से लक्षद्वीप जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है, इसके लिए आपको केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। वहां से आपको समुद्र और हवा के माध्यम से लक्षद्वीप पहुंचना होगा। अगर बात दिल्ली की करें तो एर्नाकुलम जाने के लिए कई ट्रेने हैं जिनमें से कुछ ट्रेनों का जिक्र करना काफी जरूरी है। नई दिल्ली से एर्नाकुलम तक जाने वाली हिमसागर एक्सप्रेस, निजामुद्दीन से मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, टीवीसी राजधानी, केरल एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस प्रमुख ट्रेनें हैं।

टीवीवी राजधानी में करीब 37 घंटे तक का सफर होगा। 3 एसी का किराया 4850 रुपए, 2 एसी का किराया 6665 रुपए, 1 एसी का किराया 8885 रुपए है।
मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में करीब 50 घंटे तक का सफर होगा। स्लीपर फेयर 985 रुपए, 3 एसी फेयर 2530 रुपए, 2 एसी का किराया 3705 रुपए है।
केरल एक्सप्रेस में करीब 44 घंटे 45 मिनट तक का सफर होगा। स्लीपर फेयर 940 रुपए, 3 एसी फेयर 2420 रुपए, 2 एसी का किराया 3535 रुपए है।
हिमसागर एक्सप्रेस में करीब 49 घंटे 50 मिनट तक का सफर होगा। स्लीपर फेयर 910 रुपए, 3एसी फेयर 2375 रुपए, 2एसी का किराया 3490 रुपए है।

एर्नाकुलम से लक्षद्वीप

एर्नाकुलम से लक्षद्वीप पहुंचने के लिए दो तरीके हैं। पहला तरीका है हवाई मार्ग और दूसरा है तरीका है समुद्र मार्ग। सबसे पहले हम हवाई मार्ग की बात करते हैं। लक्षद्वीप में अगत्ती द्वीप पर अगत्ती हवाई अड्डा है और कोची एयरपोर्ट से अगत्ती के लिए कई सारी फ्लाइट हैं। आप कोची से अगत्ती तक डेढ़ घंटे में आसानी से पहुंच सकते हैं। दूसरा तरीका समुद्र मार्ग का है जिससे लक्षद्वीप पहुंच सकते हैं। लक्षद्वीप पहुंचने का समय 12 से 20 घंटे का है और वर्तमान समय में 7 जहाज सेवा प्रदान कर रहे हैं। इनमें MV अमिंडिवी, MV अरबियन सी, MV भारत सीमा, MV द्वीप सेतु, MV कावारत्ती, MV लक्षद्वीप सागर और MV मिनिकॉय शामिल हैं और सभी के लिए किराया अलग-अलग है।

फ्लाइट का सफर और किराया

आप दिल्ली से डायरेक्ट फ्लाइट से लक्षद्वीप के अगत्ती एयरपोर्ट पर पहुंच सकते हैं वहीं आप पहले कोच्चि और उसके बाद लक्षद्वीप तक जा सकते हैं। वैसे कई एयरलाइन कंपनियां दिल्ली से लक्षद्वीप के लिए सीधे फ्लाइट्स प्रदान कर रही हैं। लेकिन डायरेक्ट सफर में आपको दो से तीन बार रुकना पड़ सकता है। जिसकी वजह से फ्लाइट का सफर भी दो से तीन दिन में पूरा होगा।

दिल्ली से अगत्ती तक एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट सफर 14 घंटे 45 मिनट का होगा। जिसमें सूरत, बेंगलूरू और कोच्चि में स्टॉप होगा। इस सफर का किराया 11,238 रुपए होगा।
दिल्ली से अगत्ती तक इंडिगो प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट सफर 14 घंटे 10 मिनट का होगा। जिसमें सिर्फ एक स्टॉप कोच्चि में होगा और इस सफर का किराया 12451 रुपए होगा।
दिल्ली से अगत्ती तक एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट सफर 12 घंटे 40 मिनट का होगा। जिसमें बेंगलूरू और कोच्चि में स्टॉप होगा और इस सफर का किराया 12635 रुपए होगा।
दिल्ली से अगत्ती तक स्पाइस जेट प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट सफर 16 घंटे 45 मिनट का होगा। इस सफर का किराया 14786 रुपए होगा।
दिल्ली से अगत्ती तक विस्तारा प्लस एलायंस एयर की फ्लाइट सफर 13 घंटे 15 मिनट का होगा। जिसमें पुणे, बेंगलूरू और कोच्चि में स्टॉप होगा। इस सफर का किराया 27383 रुपए होगा।

यह भी पढ़ें:

Warning Signs In Relationship: ये संकेत जो बताते हैं, आपका पार्टनर चुपचाप तोड़ रहा है रिश्‍ता…

Green Flag In Women: शादी के लिए लड़कों को पसंद आती हैं लड़कियों की यें आदतें, क्या आप में भी हैं ये गुण..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here