New Year सेलिब्रेशन से पहले हैंगओवर की हो रही है चिंता? शराब का नशा उतारने के लिए अपनाएं ये टिप्स

0
117
Happy New Year 2023
Happy New Year 2023

Happy New Year 2023: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दुनिया भर में तैयारियां जोरो शोरों पर हैं। अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लोग पार्टी हो या शादी, या फिर वीकेंड के मौके पर शराब का सेवन करते हैं। लेकिन लोगों को पार्टी के बाद अगले दिन की चिंता ज्यादा रहती है। इस बार रविवार को नए साल का दिन है। लोग अब इस बात की परेशानी में हैं कि अगर वह पार्टी करते हैं तो वह अगले दिन काम पर कैसे लौटेंगे। कई लोगों को जश्न के बाद सिरदर्द, उल्टी जैसी भी समस्या होती है। इसे हैंगओवर के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर लोगों को यह समस्या शराब के सेवन से होती है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप भी हैंगओवर से परेशान है तो इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आप हैंगओवर के दर्द को कम कर पाएंगे।

Happy New Year 2023
Happy New Year 2023

Happy New Year 2023: पानी से ऐसे पाएं हैंगओवर से छुटकारा

अगर आप भी हैंगओवर से छुटकारा पाना चाहते हैं तो पानी सबसे आसान तरीका है। आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना है। क्योंकि शराब के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे बार-बार दस्त और उल्टी की भी समस्या होती है। इसलिए आप अधिक पानी पीकर अपने शरीर को रिहाइड्रेट कर सकते हैं।

चाय या कॉफी

चाय या कॉफी पीने से घबराहट कम होती है और शरीर को आराम मिलता है। इसलिए हैंगओवर पर इसका सेवन कर सकते हैं।

शहद

हैंगओवर के लिए शहद एक अच्छा उपाय है। यह शराब के सेवन के बाद हैंगओवर के लक्षणों को कम करता है। क्योंकि शहद में पोटैशियम होता है। यह शराब के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

अदरक

अदरक शराब के पाचन में मदद करता है और पेट की सूजन को भी शांत करता है। यह हैंगओवर को काफी हद तक कम करने में मदद करेगा।

Happy New Year 2023
Happy New Year 2023

केला

अधिक शराब के चलते आपके शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाती है। इसलिए आप केला का सेवन कर सकते हैं। केला पेट को आराम देने और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

टमाटर का रस

हैंगओवर से छुटकारा पाने का एक और आसान तरीका है टमाटर का रस। इसमें फ्रुक्टोज होता है। यह अल्कोहल को तेजी से मेटाबोलाइज करने में मदद करता है। साथ ही विटामिन सी की मात्रा हैंगओवर से निजात दिलाने में मदद करती है।

नींबू पानी

हैंगओवर से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि हैंगओवर होने पर भोजन टाइम पर खाना चाहिए। साथ ही भरपूर नींद लेनी चाहिए। यदि फिर भी आप स्वस्थ महसूस नहीं करते हैं तो आप डॉक्टर से परामर्श लें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here