UP BAR Election: बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव का शेडयूल जारी, नामांकन 4- 5 जुलाई को, 19 को पड़ेंगे वोट

UP BAR Election: मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून तक सदस्यता शुल्क जमा होगा। दो वर्ष से अधिक के सदस्यों को 480 रुपये सदस्यता शुल्क जमा करना होगा।

0
256
UP BAR Election
UP BAR Election

UP BAR Election: उत्‍तर प्रदेश राजस्व परिषद बार एसोसिएशन प्रयागराज की कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।19 जुलाई 22 को बार काउंसिल की गाइडलाइंस के तहत मतदान होगा और 20 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून तक सदस्यता शुल्क जमा होगा। दो वर्ष से अधिक के सदस्यों को 480 रुपये सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। नये सदस्य भी मतदान कर सकेंगे। 27 जून को अंतरिम मतदाता सूची जारी होगी।

vakil
UP BAR Elction

UP BAR Election: 30 जून को फाइनल मतदाता सूची जारी होगी

Allahabad HC
UP BAR Election

आपत्तियों पर विचार के बाद 30 जून को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाइ 4-5 जुलाई को नामांकन पत्र जमा होंगे। जांच पर्चा वापसी के बाद 8 जुलाई को प्रत्याशियों की सूची जारी कर होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष ने बताया कि पिछली कार्यकारिणी के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव महिला तथा 12 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्‍क जमा करना होगा। नामांकन निरस्त होने पर जमा राशि वापस नहीं होगी।चुनाव संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष एवं दो सहायक चुनाव अधिकारी अनुरूद्ध तिवारी और अनिरूद्ध प्रताप सिंह की देखरेख में होगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here