पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी करने वाले Pawan Khera कौन हैं?

0
68
Pawan Khera
Pawan Khera

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुरुवार को असम पुलिस के कहने पर दिल्ली पुलिस ने हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी टिप्पणी के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। खेड़ा गुरुवार को कांग्रसे के किसी काम से रायपुर जा रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें इंडिगो फ्लाइट से उतार कर गिरफ्तार कर लिया है। अब पवन खेड़ा को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जा रहा है। बता दें कि खेड़ा ने हाल ही में अडानी हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में बोलते हुए खेड़ा ने पीएम मोदी को ‘नरेंद्र गौतमदास मोदी” कहा था।

कौन हैं Pawan Khera?

जब से पवन खेड़ा की गिरफ्तारी की बात खबर में आई है लोग उनके प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने की कोशिश में लग गए हैं। हालांकि, लोग पहले से ही उन्हें जानने में रुचि रखते हैं। तो आइये इस आर्टिकल में हम बताते हैं कि कौन हैं पवन खेड़ा? बता दें कि पवन खेड़ा का जन्म 31 जुलाई 1968 को दिल्ली में हुआ था। वह एक प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उनके पिता और माता के नाम यहां नहीं दिए गए हैं। खेड़ा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पूर्व राजनीतिक सचिव थे। इनकी पत्नी का नाम डॉक्टर कोटा नीलिमा है। उन्होंने अपनी हाई स्कूल और कॉलेज की शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव थे। वह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।

Pawan Khera
Pawan Khera

पवन खेड़ा का करियर

पत्रकारिता करते हुए पवन खेड़ा कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित के संपर्क में आए थे। शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं तो पवन खेड़ा को निजी सचिव बनाया। 2013 से 2019 तक शीला दीक्षित के साथ पवन खेड़ा ने खूब काम किया। दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस और शीला दीक्षित के हटते ही साल 2013 में पवन खेड़ा कांग्रेस के साथ सीधे तौर पर जुड़ गए। कांग्रेस के साथ जुड़ने के बाद उन्हें राजनीतिक रूप से पहचान मीडिया पैनालिस्ट के तौर पर न्यूज चैनल की बहस में हिस्सा लेने से मिली।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here