MP TET Admit Card 2023: हाईस्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

0
129
MP TET Admit Card 2023
MP TET Admit Card 2023

MP TET Admit Card 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने एमपी हाई स्कूल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी को अपने आवेदन संख्या और बर्थ डेट का उपयोग करना होगा। इसके माध्यम से आप अपना एडमिट कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। मध्य प्रदेश चयन मण्डल ने लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।

MP TET Admit Card 2023: 1 मार्च से आयोजित की जाएगी परीक्षा

बता दें कि एमपी एचएसटीईटी परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 से होगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11.30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एचएसटीईटी परीक्षा पास करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 60 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

exam e1666340181931
MP TET Admit Card 2023

MP TET Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो- Admit Card – High School Teacher Eligibility Test – 2023
  • फिर दिए गए यूआरएल लिंक पर क्लिक करें।
  • डैशबोर्ड तक पहुंचने के लिए आप आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब एचएसटीईटी 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
  • परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक कर लें कि उसमें कोई गलती तो नहीं हैं।

परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे अच्छे से देख लें। उम्मीदवार उसपर अपना नाम, पिता का नाम, परीक्षा का केंद्र समेत अन्य जानकारियों की सही से जांच कर लें। अगर उसमें कोई गलती है तो इसके लिए आपको संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।

यह भी पढ़ेंः

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख जल्द हो सकते हैं जेल से रिहा! HC से CBI की याचिका खारिज

लगातार उछाल के बाद Bitcoin धड़ाम, जानिए क्रिप्टो मार्केट में अन्य करेंसी का ताजा अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here