UP Elections: क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कांग्रेस नेत्री ने दिया ये जवाब…

0
349
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने बयान दिया है। कांग्रेस महासचिव ने एक बयान में कहा, ‘एक न एक दिन तो चुनाव लड़ना ही है, वो निर्णय अभी मैंने लिया नहीं है। आगे जैसा रहेगा फैसला लिया जाएगा।’

कांग्रेस ने लिया 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फैसला

इससे पहले आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का फैसला लिया गया है। पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ नारे के साथ हम इस चुनाव में उतरेंगे। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा कि कोई भी आम लोगों की सुरक्षा नहीं करता है। आज सत्ता में बैठे लोग खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं। देश और राज्य में नफरत का बोलबाला है। महिलाएं इसे बदल सकती हैं।

मेरी लड़ाई एक नई राजनीति के लिए: प्रियंका

कांग्रेस नेत्री ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि मैं उनसे कहना चाहूंगी कि वो अपने अंदर कुछ creativity लाएं। अब तक वो बस हमारे ऊपर व्यक्तिगत हमला ही करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई एक नई राजनीति के लिए है।

यह भी पढ़ें: UP election 2022: जानिए आखिर कितनी पढ़ी-लिखी हैं Priyanka Gandhi?

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण हमारा ध्येय है। महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब उन्हें अधिकार मिलेंगे, जब उन्हें राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी। महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ेंगे, अब महिलाओं को भी राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here