UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ का Akhilesh Yadav पर तंज, कहा- PM के लिए 135 करोड़ लोग परिवार हैं, SP के लिए खानदान ही परिवार है

0
355
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

UP Election 2022 को मद्देनजर रखते हुए राजनैतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साधने में लग गये हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें परिवारवादी बताया है।

राजधानी लखनऊ में BJP के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए देश के 135 करोड़ लोग उनका परिवार हैं। हमारे लिए राज्य के 25 करोड़ लोग परिवार हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए उनका खानदान ही परिवार है। आपने देखा होगा, सारे पद एक ही परिवार में थे, उसके बाहर उनकी सोच नहीं है।

योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्याकल से पहले के समय को बेहद खराब बताया। उनका कहना था कि पहले जो अराजकता, जो भ्रष्टाचार अन्य दलों के शासनकाल में था, हमने शासन में व्याप्त बुराई को समाप्त करने का काम किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश की जनता उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नजर रखती है। जनता को सब पता है कि परिवारवादी पार्टियां क्या कर रही हैं। इन लोगों ने केवल इस प्रदेश को लूटा है। भ्रष्टाचार में सर से पांव तक डूबे हुए ऐसे दल भी न जाने कैसे चुनाव लड़ते हैं और कुछ लोग भ्रमित होकर इन्हें वोट भी दे देते हैं। लेकिन इस बार यूपी की जनता ने देख लिया है कि शासन किसे कहते हैं।

हमने भाई-भतीजावाद को खत्म किया। भ्रष्टाचार को खत्म किया। आज प्रदेश में कानून का राज है. अपराधी प्रदेश के बाहर भाग गये हैं या पिर जेलों में हैं। हमारा एक ही सिद्धांत है कि जनता का शासन जनता के लिए होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Happy Dussehra 2021: यूपी बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को कार्टून में बनाया राम, ट्विटर यूजर्स करने लगे ट्रोल

पेगासस विवाद पर योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- विपक्ष की कुत्सित सोच कभी कामयाब नहीं होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here