UP Election 2022 अब अपने उफान पर आ गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर करारा हमला बोला। यूपी कांग्रेस में लगातार जान फूंकने की कोशिश कर रहीं यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली की।
इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम आदित्यनाथ और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ का नाम लेते हुए प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को लपेटे में हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ अपने गुरु गोरखनाथ के विचारों के ठीक विपरीत शासन चला रहे हैं।
इसके बाद प्रियंका गांधी ने गृहमंत्री अमिता शाह का नाम लेते हुए हमला किया कि मैं अमित शाह का बयान सुन रही थी। वह कह रहे थे कि आज उत्तर प्रदेश में अपराधियों को ढूंढना होता है तो दूरबीन की जरूरत पड़ती है लेकिन उन्हें खुद के पास खड़े अजय मिश्रा दिखाई नहीं देते हैं।
जिनके बेटे आशीष मिश्रा ने आंदोलनकारी किसानों को बेरहमी से अपनी गाड़ी के नीचे कुचल दिया। अमित शाह जी से मैं कहना चाहती हूं कि दूरबीन छोड़िए और चश्मा लगाइए।
गृहमंत्री अमित शाह के बाद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को निसाने पर लिया और कहा कि जब पीएम मोदी 8000 करोड़ के विमान में इटली जाते हैं तो लगता है कि शायद पीएम हमारे देश की शोभा बढ़ा रहे हैं लेकिन जब मैं जाती हूं तो सच्चाई कुछ और नजर आती है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं प्रयागराज में निषादों के गांव में गई थी, वहां पुलिस ने उनकी नाव जला दी थी। सोचिए वही नाव निषादों की मां होती है। ठीक उसी तरह से लखीमपुर में देश के अन्नदाताओं को गाड़ियों से कुचल दिया गया।
प्रियंका गांधी के भाषण से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनता से कहा कि यह प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली नहीं रैला है। सपा के अखिलेश यादव ड्राइंगरूम पॉलिटिक्स करते हैं जबकि प्रियंका गांधी सोनभद्र की घटना से लेकर अभी लखीमपुर खीरी तक सड़कों पर लगातार संघर्ष कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: UP Elections: क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कांग्रेस नेत्री ने दिया ये जवाब…
UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने दिया ‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं’ का नारा