Ukraine Russia Crisis के बीच Operation Ganga जारी, Indian Air Force भी छात्रों के Rescue Operation में जुटा

0
329
Ukraine Russia Crisis
Ukraine Russia Crisis

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन और रसिया के बीच पिछले 7 दिनों से भयंकर युद्ध चल रहा है। खारकीव में रूसी सैनिक दाखिल हो गए हैं। उन्होंने टीवी टावर को धवस्त कर दिया है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन के टीवी चैनलों का प्रसारण रुक गया है। खेरसान पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। रूस की सेना अब कीव पर अपनी पकड़ बनाने के लिए लगातार बमबारी कर रही है। यूक्रेन की जनता के लिए ये मुश्किल दौर तो है ही साथ ही वहां पर फंसे भारतीय छात्रों के लिए ये पल हर मनिट खतरे में बदलता जा रहा है। भारत सरकार वहां पर फंसे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक 1156 लोगों को निकाला गया है।

Ukraine Russia Crisis के बीच भारतीयों की स्वदेश वापसी

Ukraine Russia Crisis
Ukraine Russia Crisis

भारतीयों को निकालने के लिए Air India काम कर रहा है। साथ ही इंडियन एयरफोर्स भी अब यूक्रेन से किसी तरह जान बचाकर हंगरी, रोमानिया, पोलैंड पहुंचे भारतयी छात्रों को भारत लेकर आएगा। छात्र यूक्रेन के पड़ोसी देशों में इंडियन फ्लाइट्स का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एयर फोर्स उनके लिए कंबल, टैंट और खाना भारत से लेकर जा रहा है।

News Agency ANI ने तस्वीरों को साझा करते हुए जानकारी दी है कि रोमानिया, हंगरी और पोलैंड में फंसे भारतीय छात्रों के लिए सभी जरूरी सामान ले जाया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के मंत्री छात्रों का स्वागत करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। फ्लाइट्स में भी भारतीयों का स्वागत किया जा रहा है।

Ukraine Russia Crisis में फंसे भारतीय

Ukraine Russia Crisis
Ukraine Russia Crisis

केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने स्वदेश लौटे भारतीय छात्रों का फ्लाइट के भीतर स्वागत किया। उन्होंने अन्य अन्य भाषाओं में छात्रों को वतन वापसी के लिए बधाई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शुक्रिया इतने बुरे समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए। आप का परिवार आप सभी का इंतजार कर रहा है।

बता दें कि करीब 18 हजार छात्र MBBS की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए थे। इसमें से कई लोगों को भारत सरकार वापस लेकर आई है। अभी भी कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हैं। ऐसे में खबरें सामने आ रहीं हैंं कि छात्रों के साथ यूक्रेन की पुलिस क्रूरता कर रही है। साथ ही 1 मार्च को खबर सामने आई थी कि तीन भारतीय छात्रों को अगवा कर लिया गया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here