हर साल की तरह इस साल भी याहू ने 2020 के अंत में पूरे साल में सबसे अधिक गूगल पर सर्च किए जाने वाले 20 हस्तियों के नाम की सूची जारी कर दी है। सूची के अनुसार कई हस्तियां अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे और कुछ परिस्थिति का शिकार बने। तो यहां हम आप को बता रहे किन 20 हस्तियों को सबसे अधिक 2020 में किया गया सर्च।

बॉलीवुड का चमकता सितारा सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महज 32 साल की उम्र में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से पूरे देश में शोक का माहौल बन गया था। सुशांत की मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है, जबकि इस मामले की जांच खुद सीबीआई, ईडी, एनसीबी कर रही है। अगस्त में मुंबई पुलिस से ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

sushant 1

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें देश से विदेश तक लोग जानते हैं। यहां तक की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बच्चे-बच्चे को भी पता है भारत के पीएम नरेंद्र मोदी हैं। 2020 में नरेंद्र मोदी को गूगल पर दूसरे नंबर पर सर्च किया गया।

modi

बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती सुशांत आत्महत्या मामले के बाद लगातार सुर्खियों में छाई रहीं। रिया को उनकी फिल्मों से इतना फेम नहीं मिला, ड्रग्स केस को लेकर जेल जाने के बाद रिया और भी खबरों में छा गईं। यहां एक्ट्रेस 3 नंबर पर हैं।

riya cha

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी भी इस बार उन हस्तियों में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं। राहुल गांधी खुलकर सरकार से सवाल करते हैं और हर मुद्दे पर सरकार को घेरने का काम करते हैं। बता दें कि राहुल गांधी ने लॉकडाउन लगाने के ढंग की भी काफी आलोचना की थी।

2018sixteen nine

भारत के गृह मंत्री अमित शाह भी चर्चित चेहरों में शामिल हैं। गूगल सर्च के मामले में शाह 5वें पायदान पर हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में शाह पूरा दमखम लगा रहे हैं। किसानों के घर खाना खाने को लेकर अमित शाह ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

amit shah

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाजी मारी है। यहां पर वे अमित शाह के बाद छटे स्थान पर हैं। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या और कंगना रनौत के विवादित बयान को लेकर उद्धव ठाकरे खबरों में बने रहे। बता दें कि शिव सेना एनसीपी के साथ महाराष्ट्र में सरकार चला रही है।

uddhav

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने वादों और बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल को रमन मैग्सेसे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

hind

पश्चिम बंगाल की शेरनी कही जाने वाली ममता बनर्जी को भी लोगों ने गूगल पर जमकर सर्च किया है। सीएए और लॉकडाउन पर चर्चा को लेकर ममता खबरों में बनी रहीं। साथ ही बीजेपी पर निशाना भी साधा।

mamata banerjee

बॉलीवुड बीग बी को लोग काफी पसंद करते हैं। अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई जोक्स शेयर करते रहते हैं। साथ ही अमिताभ कोरोना को भी मात दे चुके हैं। अमिताभ के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर लोगों ने इनके जल्दी ठीक होने के लिए पूजा किया था।

amitabh bachcha

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी हेडलाइन में बनी रहती हैं। सुशांत मुद्दे को लेकर कंगना खुलकर बॉलीवुड पर निशाना साधती हैं। एक्ट्रेस महाराष्ट्र सरकार से पंगा भी ले चुकी हैं। इन्होंने मुंबई को पीओके तक कह दिया था।

kangana 3

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस साल अपने रिटायरमेंट का एलान कर दिया था, जिसके बाद उनके फैन्स खासे परेशान हो गए थे और इंटरनेट धोनी की पुरानी वीडियो और तस्वीरों को ढूंढने लगे।

ms dhoni

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दो बड़े मुद्दों की वजह से इस बार सुर्खियों में रहीं। एक तो जनवरी की शुरुआत में वो जेएनयू दौरे पर गई थीं, जहां बच्चों के साथ पुलिस ने बर्बरता की थी और दूसरा एनसीबी की ओर से ड्रग मामले में उनको समन भेजा गया था। जिसके बाद पूछताछ में हालांकि कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई थी।

fashion 1

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे उनकी तबियत लगातार खराब होती गई। और 13 अगस्त 2020 को उनका निधन हो गया। यही वजह रही जिसके कारण मुखर्जी को गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया गया।

pranab mukherjee

टॉप 20 में सनी लियोनी को सबसे अधिक गूगल किया गया है। लॉकडाउन के समय सनी विदेश में फंस गई थी। उनके बच्चे भारत में ही थे। सनी इस वक्त विक्रम भट्ट के साथ फिल्म करने में कफी बिजी हैं।

Sunny Leone

परदेशी हो गई बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना लोहा हॉलीवुड में भी मनवा चुकी हैं। प्रियंका ने अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की है। वे अब वहीं रहती हैं।

priyanka chopra

बॉलीवुड की एक और अदाकार और बेहद सुंदर अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी सबसे ज्यादा ढूंढी जाने वाली हस्तियों में अपना नाम बना पाई हैं। कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में काफी बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिसमें टाइगर जिंदा है, धूम-3 जैसी फिल्में शामिल हैं। 

katrina kaif

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस साल काफी सुर्खियां बटोरी हैं। निर्मला सीतारमण ने साल की शुरुआत में बजट पेश किया था, जिसके बाद वो भी इंटरनेट पर ढूंढे जाने वाली हस्तियों में शुमार हो गईं।

sitharama

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस साल उन्होंने और सुर्खियां तब बटोरीं जब, उन्होंने सोशल मीडिया से अपने फैन्स को अनुष्का शर्मा के गर्भवती होने की जानकारी दी।

7 43

देश की सबेस बड़ी पार्टी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इस साल खबरों में बनी रही। कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल पार्टी के इतिहास में सबसे लंबा है। सोनिया गांधी कई बार फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।

sonia gandh

कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस साल काफी सुर्खियां बटोरी। उन्होंने मध्यप्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाई, इसके बाद राज्य में हुए उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के पक्ष में जमकर प्रचार कर जीत दिलाई।

l106

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here