साल 2020 में कई ऐसी घटनाए हुई जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। चाहे लॉकडाउन की बात करे या कोरोना काल की बात करें। कोरोना ने तो लोगों के मन में इसकदर डर पैदा कर दिया है कि लोग अपनों से ही दूर रहने लगे हैं। लोगों की सोशल लाइफ खत्म हो गई। इस पल को भूलना बेहद मुश्किल है। कोरोना का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ा। फिल्मों की शूटिंग रूक गई, सिनेमा हॉल बंद हो गए लेकिन इसके बाद भी इस साल कई ऐसे गाने हम सब ने सुना की वो हमेशा याद रहेंगे। आज हम यहां कुछ गानों की जिक्र कर रहे हैं।

गोवा वाले बीच पे- ये साल कई लोगों के लिए काफी शानदार भी रहा। हम यहां सिंगर नेहा कक्कड़ की बात कर रहे हैं। उनके लिए ये साल बहुत अच्छा रहा उन्हें नाम और शोहरत के साथ जीवन साथी भी मिल गया। उन्होंने रोहनप्रीत सिंह को अपना जीवनसाथी चुन लिया वहीं दूसरी तरफ वर्कफ्रंट पर भी उन्होंने कमाल दिखा दिया। उनका गाना गोवा वाले बीच खूब पॉपुलर हुआ और इसने यूट्यूब पर  361 मिलियन व्यूज हासिल किए। इसमें नेहा कक्कड़ ने आदित्य नारायण संग स्क्रीन शेयर की। गाने को टॉनी कक्कड़ ने गाया था।

गेंदा फूल- साल 2020 में इस गाने का कोई भी सानी नहीं है। यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज के आस-पास भी कोई गाना नहीं भटकता। इस गाने को अब तक 673 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। जैकलीन फर्नांडिस और बादशाह का ये गाना इस साल सबसे ज्यादा व्यूड सॉन्ग की लिस्ट में पहले नंबर पर है।

इल्लीगल वेपन 2.0- सिंगल की कामयाबी के बाद इस गाने को फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में शामिल किया गया। गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। इसे अब तक 344 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में वरूण धवन और श्रद्धा कपूर ने जलवा बिखेरा है। ये गाना ऑरिजनली गैरी संधू का है।

गर्मी- वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के सभी गानों ने खूब धमाल मचाया। इसका सीधा-साधा उदाहरण है कि यूट्यूब पर इन गानों को कितनी बार देखा गया। फिल्म के गाने गर्मी को 341 मिलियन व्यूज मिले। इस गाने में नोरा फतेही का जलवा देखने को मिला। इसे बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया था।

मुकाबला- फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी का एक और गाना लोगों के दिलों में बस गया है। फेमस गाना मुकाबला को 319 मिलियन व्यूज मिले। इस गाने को लोगों ने अपना खूब प्यार दिया है। इसमें वरुण धवन के साथ खुद प्रभुदेवा नजर आए। इस गाने को यश नारवेकर और परंपरा ठाकुर ने गाया था जिसे स्ट्रीट डांसर 3डी फिल्म में शामिल किया गया।

तारों के शहर- इस साल नेहा कक्कड़ तारों की तरह चमकती नजर आईं। यहां पर उनका एक और गाना सूची में शामिल है। इस रोमांटिक गाने को नेहा कक्कड़ और जुबीन नौटियाल ने गाया था। इस लव सॉन्ग में नेहा कक्कड़ के अपोजिट विक्की कौशल के भाई सनी कौशल को कास्ट किया गया था। इस इमोशनल गाने को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया।  

https://www.youtube.com/watch?v=jlHkTzzAs1c

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here