पीएम मोदी का ट्वीट , कोरोना के तमस को दूर करने के लिए देश से किया आह्वान, 9 बजे नौ मिनट

तारीख थी पांच अप्रैल देश में कोरोना अपनी बढ़त बना रहा था। देश वासी घरों में कैद थे। लोगों का नौकरी- धंधा बंद था। मजदूर सड़कों पर नजर आ रहे थे। देश में निराशा की लहर थी। इस निराशा को दूर करने के लिए और जीवन में रौशनी भरने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने शाम 9 बजे दीप जलाने के लिए निवेदन किया।

प्रधानमंत्री ने दीप जलाते हुए अपनी कई तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया था। इस ट्वीट को रीट्वीट करने वालों का तांता लग गया था। देशवासियों ने इस ट्वीट को खूब वायरल किया।

क्रिकेटर विराट कोहली का ट्वीट , जिसमें उन्होंने परिवार में तीसरे की आने की खुशी शेयर की…

सितारे जब भी कोई खबर सोशल मीडिया पर सांझा करते हैं, तो देखते ही देखते लाखों में रीट्वीट हो जाता है। और खबर जब निजी जीवन से जुड़ी हो तो क्या कहना। विरूष्का ने जब नए मेहमान के आने की घोषणा की तो फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने इस ट्वीट को खूब पसंद किया। सोशल मीडिया पर आज भी ये खबर छाई रहती है। फैंस को तो बस अनुष्का के होने वाले बच्चे का इंतजार है।

इस ट्वीट के बाद अनुष्का और विराट कोहली को लोग ढेरों बधाईयां देने लगें। फिल्म जगत और खेल जगत से कप्लस को फूलों का गिफ्ट मिलने लगा।

अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक मजाकिया ट्वीट भी काफी वायरल हुआ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ट्वीटर पर अगर एक छोटा सा इमोजी शेयर कर दें तो वो भी लाखों में रीट्वीट हो जाता है। यहां तो बीग बी ने चुटकुला कह दिया..वायरल तो होना ही था। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुकी..वे लगातार इस ट्वीट को दूसरों तक पहुंचात रहे। साल खत्म होने वाला है। पर ट्वीट अभी भी ताजा है।

पीएम मोदी ट्वीट काशी में देव दीपावली के मौके पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का बच्चा-बच्चा पसंद करता है। पीएम देव दीपावली के मौके पर जब काशी पुहंचे तो उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाराणसी मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। देव दीपावली के मौके पर जब नरेंद्र मोदी गंगा किनारे खड़े होकर सुंदर दृश्य को निहार रहे थे उसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

इस सुंदर तस्वीर को 231.1 हजार लोगों ने पसंद किया है वहीं 50.8 हजार लोगों ने कमेंट किया है।

कंगना की पोस्ट , सुशांत सिंह रीजपूत की मौत की सीबीआई जांच के लिए

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत जब भी सोशल मीडिय पर कुछ लिखती हैं तो धमाल मचाती हैं। इनके हर ट्वीट पर खबरें बनती हैं। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कंगान ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने बॉलीवुड पर गंभीर आरोप लगाया था।

सुशांत से जुड़े कंगना के इस ट्वीट को लोगों ने काफी प्यार दिया तो वहीं कुछ लोगों ने काफी मजाकिया कमेंट भी किया। सुशात सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं पर जब भी उनकी बात सोशल मीडिया पर होती है तो कंगना का ये ट्वीट जरूर ट्रेंड में शामिल होता है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1293836269898698752

अनुष्का की योगा पोस्ट जिस पर लोग नाराज हुए

अनुष्का के घर नए साल में नया मेंबर आने वाला है। यानी की अनुष्का जनवरी में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे मेें योगा करते हुए अनुष्का ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें पति विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं। इस ट्वीट को लोगों ने प्यार तो दिया साथ में विराट कोहली को नसीहत भी दे डाली, कई लोगों ने विराट को केयरलेस तक कह दिया।

anushka 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here