इस साल को खत्म होने में महज 10 दिन का और समय है। आने वाले वक्त में नया साल सभी का इंतजार कर रहा है। लोग इसकी तैयारियां भी करने में जुट गए हैं। ये साल कई बातों के लिए याद रखा जाएगा। चाहे बात कोरोना की करें या लॉकडाउन की या जंगलों में लगी आग की। और ऐतिहासिक किसान आंदोलन की।

ये साल बॉलीवुड के लिए दुखदायक रहा। इंडस्ट्री ने कई बड़े सितारों को खो दिया। वहीं ड्रग्स केस को लेकर बॉलीवुड पर कई बड़े आरोप भी लगते रहें। इस बीच कई हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रही। अज हम यहां साल 2020 के सोशल मीडिया पर सबसे चर्चित चेहरों की बात कर रहे हैं।

कंगना रनौत- हमारी सूची में पहले नंबर पर कंगना रनौत शामिल हैं। बॉलीवुड की सेल्फ मेड गर्ल कंगना को सभी जानते हैं। इन्होंने अपने दम पर हर वो मुकाम हासिल किया है जिसे लोग पाना चाहते हैं। लेकिन इस साल कंगना राजनीति में काफी एक्टिव रही। और ट्विटर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिव सेना के दिग्गज नेता संजय राऊत पर खूब बरसी। मुबंई को पीओके तक कह दिया था। इस तरह के ट्वीट के कारण कंगना सोशल मीडिया पर काफी छाई रहीं।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880

अमिताभ बच्चन- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ट्वीटर पर अगर एक छोटा सा इमोजी शेयर कर दें तो वो भी लाखों में रीट्वीट हो जाता है। यहां तो बीग बी ने चुटकुला कह दिया..वायरल तो होना ही था। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुकी..वे लगातार इस ट्वीट को दूसरों तक पहुंचात रहे। साल खत्म होने वाला है। पर ट्वीट अभी भी ताजा है।

इसी तरह बिग बी लोगों को हंसाते रहे हैं। मुबंई में अचानक बिजली गुल हो गई थी। इसी को लेकर भी अमिताभ ने मजाकिया ट्वीट किया था।

स्वरा भास्कर- सीएए- एनआरसी को लेकर स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। इन्होंने सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर भी अपनी बात को बेबाकी से सबके सामने रखा। स्वरा और कंगना की ट्विटर पर लड़ाई भी हो चुकी है। यहां पर कंगना ने स्वरा को बी ग्रेड की अभिनेत्री करार दिया था। बता दें कि स्वरा भास्कर का बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं है। फिर भी उन्होंने नाम कामाया है।

दिलजीत दोसांझ- साल के आखिरी वक्त में पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ भी सोशल मीडिया पर छाए रहे। दिलजीत कंगना से पंगा लेने के बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लगें गायक ने आज भी  कंगना पर निशाना साधा हैं। इन्होंने कंगना का जमकर मजाका उडाय है। उनकी आवाज में मिमिक्री की है।

श्वेता कीर्ति सिंह- अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए श्वेता ट्विटर पर काफी एक्टिव रही हैं। सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए ये मुहिम चला रही हैं। अपने भाई से जुड़ी बातों को ट्विटर पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि श्वेता सिंह किर्ती पेशे से फैंशन डिजाइनर हैं अपने पति के साथ वे विदेश में रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here