Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर एक और Flight आई Delhi, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया लौटने वालों का स्वागत

0
363
Russia-Ukraine War 

Russia-Ukraine War के कारण यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों और छात्रों को निकालने के लिए सरकार पूरा जोर लगा रही है। सरकार द्वारा मिशन गंगा भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत कई लोग भारत वापस आ गए हैं। मंगलवार को Ukraine में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक और उड़ान Hungary से Delhi पहुंची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Dr. Mansukh Mandaviya ने लौटने वालों का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चे जल्‍द आ जाएंगे वापस: Mansukh Mandaviya

Mansukh Mandaviya

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय बच्चों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। आप लोग वापस आ गए हैं और अब आप वहां फंसे बाकी भारतीय बच्चों से कहिए कि प्रधानमंत्री उन्हें भी जल्द ही भारत ले आएंगे।

Russia-Ukraine War R K Singh

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि भारत सरकार कटिबद्ध है कि हम लोग हर भारतीय को वहां से निकालेंगे। 4 मत्रियों को बच्चों को निकालने के लिए काम सौंपा गया है। छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है, बच्चे उस पर सहायता ले सकते हैं।

Russia-Ukraine War: 4 देशों में विशेष दूतों को तैनात करने का लिया गया है निर्णय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोमवार को जानकारी दी थी कि हमारे पास मोल्दोवा के माध्यम से एक नया मार्ग है, यह अब शुरू हो गया है। हमारी टीम आपकी सहायता करेगी। हमारी टीमें रोमानिया के माध्यम से भारतीयों को निकालने में सहायता करेंगी।

Arindam Bagchi on Russia-Ukraine War

उन्‍होंने यह भी बताया था क‍ि यूक्रेन की सीमा से लगे 4 देशों में हमने विशेष दूत तैनात करने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया जाएंगे, किरेन रिजिजू स्लोवाक गणराज्य जाएंगे, हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे, वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here