Rahul Gandhi की मांग- कोरोना के आंकड़े सही बताएं, कोविड पीड़ितों को 4 लाख मुआवजा मिले

0
400
Rahul Gandhi made two demands from the Center
Rahul Gandhi made two demands from the Center

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सत्ता धारी भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) पर हमलावर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कभी केंद्र का GST को लेकर पर्दाफाश करते हैं तो कभी जुमले वाली सरकार बताते हैं। राहुल किसानों से लेकर प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार से कई मांग कर चुके हैं। गांधी ने एक बार फिर सरकार से कोविड (Covid-19) को लेकर मांग ही।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की दो मांगे हैं, कोविड में कितने लोगों की मौत हुई है इसके सही आंकड़े बताएं जाएं और परिवारों को मुआवजा दिया जाए।

Rahul Gandhi की मांग

राहुल गांधी ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी की दो माँग हैं- 1. कोविड मृतकों के सही आँकड़े बताए जायें। 2. अपने प्रियजनों को कोविड में खो चुके परिवारों को चार लाख हरजाना दिया जाए। सरकार हो तो जनता का दुख दूर करना होगा, हरजाना मिलना चाहिए, #4LakhDenaHoga

इन मांगों के साथ राहुल गांधी  ने साफ शब्दों में कह दिया है कि चार लाख मुआवजा देना होगा। इसके साथ #4LakhDenaHoga भी लिखा है। जाहिर है कांग्रेस पार्टी कोविड काल में हुई मौत पर कई बार सवाल उठा चुकी है। अब गांधी ने मांग भी कर दी है।

कितने लोगों की हुई थी मौत?

बता दें कि भारत में कोरोना को लेकर मौत का आंकड़ा जो केंद्र ने पेश किया था उसमें और अन्य संगठनों के आंकड़ों में बड़ा उलट फेर था। दोनों के आंकड़ों में भारी संख्या का अंतर था। अभी तक स्पष्ठ नहीं हो पाया है कि कोविड में भारत में कितने लोगों ने जान गवाई थी। वहीं 2 जुलाई 2021 को आज तक में छपी एक खबर के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस 131 करोड़ की आबादी में 30 करोड़ से अधिक लोग कोरोना का शिकार हुए थे।

जाहिर है कोरोना की दूसरी लहर में भारत में 30 मार्च तक कोरोना के 56,211 मामले सामने आए थे। 271 लोगों की मौत हो गई थी और देश में पांच लाख से ज़्यादा एक्टिव मामले थे।

यह भी पढ़ें:

Gautam Gambhir को ISIS से मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

पहले से फैला है Corona… और अब नया Virus भी दे रहा है दस्तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here