PM Modi का SPG कमांडो बना जेबकतरों का शिकार, सुरक्षाकर्मी का हुआ पर्स चोरी

0
460
PM Modi

Prime Minister Narendra Modi की सुरक्षा में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होती क्‍योंकि उनकी सुरक्षा में SPG कमांडो के बेहद प्रतिभाशाली और होनहार जवान लगे होते हैं। लेकिन मुंबई में पीएम मोदी की सुरक्षा करने वाला एक एसपीजी कमांडो खुद जेबकतरों का शिकार बन गया। जी हां आप बिलकुल सही सुन रहे हैं। दरअसल एसपीजी कमांडो सुभाष चंद्रा का पर्स जेबकतरों ने तब मार लिया जब वो मुंबई के विले पार्ले स्टेशन से महालक्ष्मी के बीच लोकल ट्रेन में यात्रा कर रहा था। हालांकि बाद में चोर को पकड़ लिया गया। अंधेरी रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरक्षक दत्तात्रेय निकम ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है।

गिरोह ने कई वारदातों को अंजाम दिया

पुलिस ने बताया कि यह चोर इससे पहले भी कई पर्स चुरा चुके हैं। इन चुराए हुए पर्स से मिले क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इन लोगों का गिरोह अवैध तरीके से पैसे निकालता था। बता दें कि मुंबई मे रोजाना सैंकड़ों लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चोरी का शिकार होते हैं। ऐसे में इस गिरोह का पकड़ा जाना कुछ हद तक चोरी की घटनाओं को कम करने में मदद करेगा। मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की धड़कन भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: Corona का बढ़ रहा है खतरा, Delhi CM Arvind Kejriwal ने PM Modi से की यह मांग

COVID-19: नए वैरिएंट से फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, PM Modi ने बुलाई बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here