वेबिनार में बोले PM Modi- भारत का स्पष्ट विजन है कि सतत विकास सतत ऊर्जा से ही संभव है

0
246
PM Modi
PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi ने शुक्रवार को सतत विकास के लिए ऊर्जा पर वेबिनार को संबोधित किया। वेबिनार में पीएम मोदी ने कहा कि ऊर्जा और सतत विकास हमारी पुरातन परंपराओं से प्रेरित है और भविष्य की आवश्यकताओं तथा आकांक्षाओं की पूर्ति का मार्ग है। भारत का स्पष्ट विजन है कि सतत विकास सतत ऊर्जा से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत की ऊर्जा की मांग बढ़ेगी, इसलिए हमें अक्षय ऊर्जा की ओर संक्रमण करना चाहिए। हर घर को अपना सोलर ट्री विकसित करना चाहिए जो 15% तक बिजली बचाने में योगदान दे सके। यह न केवल अद्वितीय होगा बल्कि पर्यावरण के अनुकूल होगा।

सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए PM Modi ने की लाइफ मिशन की बात

पीएम मोदी ने कहा कि हम घर के बाग-बगीचे या बालकनी में हर परिवार के एक सोलर ट्री की एक नई अवधारणा विकसित कर सकते हैं, ये सोलर ट्री घर की 10-20% बिजली में मदद कर सकता है। ये घर की पहचान भी बन जाएगा कि सोलर ट्री वाला घर पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों का घर है। उन्होंने कहा कि ग्लासगो में हमने 2070 तक नेट ज़ीरो के स्तर तक पहुंचने का वादा किया है। मैंने कॉप-26 में सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए लाइफ मिशन की बात की थी।

1PM Narendra Modi Webinar
PM Modi

चुनौती को अवसर की तरह देखते हैं PM Modi

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत ने अपने लिए जो लक्ष्य तय किए हैं उन्हें मैं चुनौती की तरह नहीं बल्कि एक अवसर की तरह देखता हूं। इसी विजन पर भारत बीते वर्षों से चल रहा है और इस बजट में इनको पॉलिसी लेवल पर और आगे बढ़ाया गया है।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस-यूक्रेन संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक की और ऑपरेशन गंगा की प्रगति की समीक्षा की। कीव में एक भारतीय छात्र को गोली मारने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच यह बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि गोली लगने से घायल एक छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here