पूर्व PM Dr. Manmohan Singh ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- इनकी नीति और नियत दोंनो में है खोट

0
221
PM Dr. Manmohan Singh
PM Dr. Manmohan Singh

PM Dr. Manmohan Singh: पंजाब में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) पठानकोट (Pathankot) से लेकर अमृतसर (Amritsar) में धुआंधार रैलियां कर रहीं हैं। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल लगभग सभी दिग्गज राज्य में रैलियां कर रहे हैं। पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (EX PM Dr. Manmohan Singh) कहीं नजर नहीं आ रहें हैं। दरअसल उन्हें डॉक्टर ने स्वास्थ्य के कारण घर पर रहने की सलाह दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने कांग्रेस इंडिया के ट्विटर पर वीडियो जारी कर दी है। उन्होंने जनता से माफी मांगते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश बुरे दौर से गुजर रहा है। अमीर और अमीर हो रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है।

PM Dr. Manmohan Singh ने जनता से क्या कहा?

PM Dr. Manmohan Singh
PM Dr. Manmohan Singh

डॉ. मनमोहन सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि, मैं पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड की जनता के बीच जाकर उनके बातों को सुनना चाहता हूं। उनकी तकलीफों को हल करना चाहता हूं, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण मैं नहीं आ सकता हूं। उन्होंने आगे कहा देश आज बुरे वक्त से गुजर रहा है। यह सब केंद्र सरकार की गलत नीतियों का नजीता है। केंद्र की विभाजनकारी नीतियों के कारण लोगों के बीच सामाजिक असमानता बढ़ रही है। देश के सामने आर्थिक संकट खड़ा है।

उन्होंने आगे कहा, कोरोना में जनता को अनाथ छोड़ देने वाली मोदी सरकार अपनी हर गलतियों का ठीकरा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू पर फोड़ देती है, जिन्होंने देश को विकास की राह दिखाई। देश में पंजाबियत की अलग कहानी है। इसे सरकार बदनाम कर रही है। पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ लोगों के मन में जहर भरा जा रहा है।

PM Dr. Manmohan Singh ने केंद्र की विदेश नीति पर उठाया सवाल

PM Dr. Manmohan Singh
PM Dr. Manmohan Singh

मनमोहन सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री के ओहदे की खास जगह होती है। इसलिए मैं कम बोलकर लोगों को बोलने का मौका देता था। ये सरकार बोलती बहुत है लेकिन करती कुछ नहीं है। बड़े बड़े वादे करना आसान है लेकिन उन्हें हकीकत का अमली जामा पहनाना उतना ही कठिन है।

आखिर में कहते हैं, मैं देश वासियों से सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि बात देश में चल रहे मुश्किलों की नहीं है बल्कि ये सरकार विदेश नीति को भी खराब कर रही है। इस सरकार के नीति और नियत दोनों में खोट है। जनता को खुद सही सरकार चुनना होगा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here